Uncategorized

हरियाणा के इस गांव में 15 दिन में 12 लोगों की मौतें, जानिए क्या है पूरा मामला ?

हरियाणा के पलवल जिले के छायंसा गांव से ऐसा मामला सामने आया जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीते 15 दिन में 12 लोगों की मौत हो गई जिनमें 5 स्कूली बच्चे भी है। ग्रामीण ने बताा कि पहले तीन लोगों की तबीयत खराब हुई थी और तीनों की मौत हो गई थी। गांव में लगातार मौत होती जा रही हैं. गांव के हर घर में मरीज हैं, जिनमें से कुछ की तबीयत ज्यादा खराब है।

बता दें कि, मरीजों के परिजन अस्पतालों के चक्कर काट-काट कर परेशान हैं, लेकिन उनके बीमार परिजनों की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में ही डेरा डाले हुए है, लेकिन मौत का यह सिलसिला बदस्तूर जारी है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में जांच कर रही है। टीम ने पूरे गांव में स्क्रीनिंग की और ब्लड सैंपल जमा किए। ज्यादातर मरीजों में बुखार, खांसी, बदन दर्द और उल्टी जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। अब तक जिन लोगों की मौत हुई, उन सभी में यही लक्षण पाए गए।

मृतकों में शामिल हैं:

बच्चे: पायल, हुफैज, सारिका, हुमा

बुजुर्ग: जामिला, आशिया, इंद्रवती, हसन, नासिर

युवक: दिलशाद, हब्बू, शमशुद्दीन

ग्रामीणों के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग ने कुछ मामलों में हेपेटाइटिस-B और C को मौत का कारण बताया है। वहीं, कुछ मामलों में मल्टीपल ऑर्गन फेलियर और लिवर इंफेक्शन की बात कही गई। लेकिन गांव में लगातार मौतें हो रही हैं, और अभी तक सही कारण सामने नहीं आया है।

admin

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

17 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

18 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

20 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

21 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

21 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago