102 लोकसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी, 30 मार्च नाम वापसी की अंतिम तिथि, MP में 6 प्रत्याशी के नामांकन रिजेक्ट

भोपाल : 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर नामांकन भरने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ सहित अन्य जगहों पर भारी संख्या मे प्रत्यशियों ने नामांकन दाखिल किए है। तो वही चुनाव आयोग द्वारा नाम वापसी की आखिरी तारीख 30 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में कैंडिडेट्स के पास नाम वापस लेने के लिए सिर्फ कल का समय है। बता दें कि मध्य प्रदेश के सीधी में 20, शहडोल में 10, जबलपुर में 21, 14 मंडला में 16, बालाघाट में 17 और छिंदवाड़ा में 23 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र मान्य हुए है।

पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को

बता दें कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित 19 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल हो गए। जिसमे से मध्य प्रदेश के 6 सीटों पर 113 लोगों ने नॉमिनेशन दाखिल किया था। जिसमे से 107 प्रत्याशियों के नामांकन मान्य हुए है। तो वहीं 6 अभ्यर्थियों के नामांकन फॉर्म रिजेक्ट कर दिए गए है। बताते चले की इन सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हुई थी जो 27 मार्च तक चली थी।

3 सीटों पर कांग्रेस ने कैंडिडेट्स के नाम किए होल्ड

इसके साथ ही मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस 28 पर चुनाव लड़ रही है। खजुराहो सीट सपा को समझौते में दी गई है। अब तक 3 बार में कांग्रेस 25 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। 3 सीटों पर कैंडिडेट्स को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। ग्वालियर, मुरैना और खंडवा में कांग्रेस के नामों को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। तो वही बीजेपी ने सभी सीटों पर उम्मीदवार के नाम जारी कर दिए है। जिसम से ग्वालियर से बीजेपी ने भारत सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। तो वही खंडवा से मौजूदा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट से शिवमंगल सिंह तोमर को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

25 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस में मुकाबले की तस्वीर साफ

लोकसभा सीट कांग्रेस भाजपा

छिंदवाड़ा नकुलनाथ विवेक बंटी साहू
धार राधेश्याम मुवेल सावित्री ठाकुर
भिंड फूल सिंह बरैया संध्या राय
टीकमगढ़ पंकज अहिरवार वीरेंद्र कुमार
सतना सिद्धार्थ कुशवाहा गणेश सिंह
सीधी कमलेश्वर पटेल डॉ. राजेश मिश्रा
मंडला ओमकार सिंह मरकाम फग्गन सिंह कुलस्ते
देवास राजेंद्र मालवीय महेंद्र सोलंकी
खरगोन पोरलाल खरते गजेंद्र सिंह
बैतूल रामू टेकाम दुर्गादास उइके
राजगढ़ दिग्विजय सिंह रोडमल नागर
इंदौर अक्षय कांति बम शंकर लालवानी
भोपाल अरुण श्रीवास्तव आलोक शर्मा
जबलपुर दिनेश यादव आशीष दुबे
रतलाम कांतिलाल भूरिया अनिता चौहान
उज्जैन महेश परमार अनिल फिरोजिया
सागर गुड्डू राजा बुंदेला लता वानखेड़े
रीवा नीलम अभय मिश्रा जनार्दन मिश्रा
होशंगाबाद संजय शर्मा दर्शन सिंह चौधरी
बालाघाट सम्राट सिंह सरस्वार भारती पारधी
शहडोल फुंदेलाल मार्को हिमाद्री सिह
मंदसौर दिलीप सिंह गुर्जर सुधीर गुप्ता
दमोह तरबर सिंह लोधी राहुल लोधी
विदिशा प्रताप भानु शर्मा शिवराज सिंह चौहान
गुना राव यादवेंद्र सिंह ज्योतिरादित्य सिंधिया

admin

Recent Posts

इजरायल में सियासी संकट गहराया, अब सीधे चुनाव से चुना जा सकता है प्रधानमंत्री

 नई दिल्ली  इजरायल में चुनाव में किसी गठबंधन को बहुमत न मिलने से नई सरकार…

10 hours ago

गोवा में 1200 हेक्टेयर बंजर जमीन पर होगी खेती, जर्मनी की तकनीक से बदलेगी तस्वीर

पणजी  गोवा के कृषि क्षेत्र में जल्द ही एक नया बदलाव देखने को मिल सकता…

11 hours ago

उमर अब्दुल्ला की शादी पर AAP विधायक मेहराज मलिक का तंज, ‘लव जिहाद’ पर मीडिया से पूछे सवाल

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में एक निजी समारोह में…

11 hours ago

ईरान का दावा- केश्म द्वीप के पास अमेरिकी हमला, दो मछुआरे लापता और एक घायल

तेहरान  ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका पर हमला करने…

11 hours ago

Amazon Sale में टू-व्हीलर की बिक्री में जबरदस्त उछाल, 6 गुना बढ़ी सेल

नई दिल्ली भारतीय बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ गया है. पहले घरेलू…

11 hours ago

Uttarakhand News: हेलिकॉप्टर हादसे के बाद धामी सरकार का बड़ा फैसला, चार्टर उड़ानों में अब पायलट के साथ को-पायलट भी अनिवार्य….

देहरादून. उत्तराखंड में चार्टर हेलिकॉप्टर के संचालन को लेकर सुरक्षा नियम सख्त किए गए हैं.…

12 hours ago