Categories: देश

100 रुपए वाली एंटी फंगल दवा 3 लाख में बेची: दिल्ली में कैंसर की नकली मेडिसिन रैकेट का भंडाफोड़, जानिए कैसे चल रहा था खेल?

Delhi Police Bust Fake Cancer Drug Racket: दिल्ली पुलिस ने एक नकली दवा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। साथ ही नकली कैंसर दवाओं के निर्माण और आपूर्ति में शामिल उत्तर पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी में एक अस्पताल के दो कर्मचारियों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी 100 की कीमत वाली एंटी-फंगल दवा को खाली शीशियों में भरकर भारत, चीन और अमेरिका में जीवनरक्षक कैंसर की दवा के रूप में 1 से 3 लाख रुपए प्रति शीशी बेचते थे।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि दो साल से अधिक समय तक चले ऑपरेशन के दौरान आरोपियों ने 7,000 से अधिक इंजेक्शन बेचे।

 

मेडिकल स्टोर पर काम करने वाला निकला मास्टरमाइंड
पुलिस के मुताबिक, पूरे ऑपरेशन के मास्टरमाइंड विफिल जैन द्वारा डीएलएफ कैपिटल ग्रीन्स, मोती नगर में दो फ्लैटों में नकली दवाएं बनाई जा रही थीं। विफिल पहले मेडिकल दुकानों पर काम करता था। कैंसर की नकली दवाएं उसके सहयोगी सूरज शाट द्वारा यहां दवा की शीशियों में भरी जाती थीं।

दो फ्लैट से मिले इंडियन करेंसी और डॉलर
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शालिनी सिंह ने कहा कि दो फ्लैटों से 50,000 रुपये और 1,000 डॉलर नकद के साथ तीन कैप-सीलिंग मशीनें, 1 हीट गन और 197 खाली शीशियां बरामद की गईं।

एक अन्य आरोपी नीरज चौहान ने गुरुग्राम के एक फ्लैट में नकली कैंसर इंजेक्शन शीशियों का बड़ा भंडार जमा कर रखा था। फ्लैट से 519 खाली बोतलें और 864 पैकेजिंग बॉक्स जब्त किए गए। चौहान ने कई अस्पतालों के ऑन्कोलॉजी विभाग में प्रबंधक के रूप में काम किया था। उसने सस्ती दरों पर नकली कीमोथेरेपी इंजेक्शन बेचने के लिए दवाओं के अपने तर्जुबे का उपयोग करके 2022 में जैन से हाथ मिलाया।

चौहान का चचेरा भाई तुषार एक लैब तकनीशियन है। वह भी नकली दवाओं की आपूर्ति में शामिल था। उसे कैंसर अस्पताल के पूर्व फार्मासिस्ट परवेज के साथ भी गिरफ्तार किया गया है। परवेज, जैन के लिए खाली शीशियों की व्यवस्था करता था। परवेज के पास से पुलिस ने 20 खाली शीशियां बरामद कीं।

दिल्ली स्थित कैंसर अस्पताल के दो कर्मचारियों कोमल तिवारी और अभिनय कोहली को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि वे जैन को अस्पताल से 5,000 रुपये में खाली शीशियां उपलब्ध कराते थे। सात लोगों के खिलाफ मिलावटी दवाएं बेचने, धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है।

 

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

3 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago