लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल पर 10 लाख का इनाम
लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। बता दें कि, अनमोल उर्फ भानु सिंगर- राजनेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी आरोपी है। साल 2023 में जांच एजेंसी ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। रिपोर्ट के अनुसार अनमोल फर्जी पासपोर्ट पर भारत से भाग गया था।
आपको बता दें कि, 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की गई थी। मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी अनमोल बिश्नोई को खिलाफ इस मामले में कथित संलिप्तता के लिए लुकआउट सर्कुलर नोटिस भी जारी किया था।
अनमोल कथित तौर पर अपने ठिकाने बदलता रहता है और पिछले साल उसे केन्या और इस साल उसे कनाडा में भी देखा गया था। जानकारी के अनुसार अनमोल बिश्नोई पर 18 अपराधिक मामले दर्ज है और वह जोधपुर जेल में सजा भी काट चुका है । उसे 7 अक्टूबर 2021 को जमानत पर रिहा किया गया था।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…