हमास समर्थकों को अमेरिका से बाहर निकालेंगे डोनाल्ड ट्रंप !

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास के लिए जिन्होंने लगाए थे नारे, उनका हुक्का-पानी बंद करने का ऐलान किया है…ट्रंप ने स्टूडेंट वीजा कैंसिल करने के लिए भी कहा है। दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक लगातार कड़े फैसले ले रहे हैं। वहीं, अब डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने आतंकी संगठन हमास के समर्थकों पर भी कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। दरअसल अमेरिका की ट्रंप सरकार सभी ‘हमास समर्थकों’ के छात्र वीजा रद्द करने जा रही है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

हमास समर्थकों का स्टूडेंट वीजा कैंसिल होगा

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यहूदी विरोधी भावना से निपटने के लिए एक आदेश दिए हैं। ट्रंप की ओर से न्याय विभाग को आदेश दिए गए हैं कि अमेरिकी यहूदियों के खिलाफ आतंकी खतरों, आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा को लेकर तत्काल कदम उठाएं। इसके तहत गैर अमेरिकी नागरिकों कॉलेज के छात्रों और हमास समर्थक विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने वाले अन्य विदेशियों को निर्वासित करने कार्रवाई शुरु कि जाए। आदेश के मुताबिक उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद उन्हें ढूंढ कर डिपोर्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं कॉलेज कैंपस को भी उन सभी हमास समर्थकों का स्टूडेंट वीजा तत्काल प्रभाव से कैंसिल करने आदेश है।

यह भी पढ़ें

मल्लिकार्जुन खड़गे पर गृहमंत्री अमित शाह का पलटवार कहा ‘सनातनियों का मजाक मत उड़ाइए’

अमेरिका में यहूदियों पर हुए थे हमले

गौरतलब है कि हमास के हमलों और उसके बाद गाजा पर इजरायली हमले के कारण कई महीनों तक फलस्तीन समर्थकों ने अमेरिका में विरोध प्रदर्शन किया, जिसके कारण अमेरिकी कॉलेज परिसरों को हिलाकर रख दिया। छात्रों ने इजरायली और यहूदी लोगों के खिलाफ खूब प्रदर्शन किए। यहां तक कि यहूदी छात्रों को मारने पीटने की भी खबरें आईं। खबरें ये भी थीं कि प्रदर्शनकारी हमास समर्थकों बर्बरता करते हुए यहूदी छात्रों को कक्षाओं में जाने से रोका और उनके धार्मिक स्थलों पर भी हमले की कोशिश हुई। साथ ही अमेरिकी स्मारकों और मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचाया। हांलाकि कई प्रदर्शनकारियों ने हमास का समर्थन करने या यहूदी विरोधी कृत्यों में शामिल होने से इनकार किया और कहा कि वे गाजा पर इजरायल के सैन्य हमले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। आदेश में एजेंसी और विभाग के नेताओं को 60 दिनों के भीतर व्हाइट हाउस को उन सभी आपराधिक और नागरिक अधिकारियों पर सिफारिशें प्रदान करने की आवश्यकता होगी जिनका उपयोग यहूदी विरोधी भावना से लड़ने के लिए किया जा सकता है, और हमारे कानूनों का उल्लंघन करने वाले निवासी विदेशी को हटाने की मांग की जाएगी।

अमेरिका के White House के पास बड़ा विमान हादसा, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

Rupesh Jha

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

49 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

3 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago