सावन के दूसरे सोमवार चांदी की पालकी में निकलेंगे बाबा महाकाल, हाथी पर होगा शाही सवारी का स्वरूप

उज्जैन.

विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर से सोमवार को सावन मास की दूसरी भव्य सवारी निकाली जाएगी। इस दौरान भक्तों को भगवान महाकाल के एक साथ दो दिव्य रूपों में दर्शन प्राप्त होंगे।

अवंतिकानाथ (महाकाल) चांदी की पालकी में ‘चंद्रमौलेश्वर’ रूप में और श्यामू हाथी पर ‘मनमहेश’ रूप में सवार होकर प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इस पांच किलोमीटर लंबे सवारी मार्ग पर आस्था का अनूठा समागम देखने को मिलेगा।

विभिन्न लोक नृत्यों की थीम पर आधारित होगी दूसरी सवारी
महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा इस साल की सवारियों के लिए विशेष ‘थीम आधारित’ व्यवस्था लागू की गई है-
पहली सवारी: 3 अगस्त को निकली सावन मास की पहली सवारी ‘वैदिक उद्घोष’ की थीम पर निकाली गई थी।
दूसरी सवारी: सोमवार को निकलने वाली दूसरी सवारी ‘विभिन्न लोक नृत्यों’ की थीम पर आधारित होगी। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से आए लोक कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हुए चलेंगे। नगरवासियों और श्रद्धालुओं को एक ही मार्ग पर अनेक संस्कृतियों के दर्शन करने का अवसर मिलेगा।

व्यवस्थाओं में बदलाव, पुजारियों के सुझावों पर अमल
सावन मास की पहली सवारी के दौरान अव्यवस्थाओं के कारण कुछ आपाधापी की स्थिति निर्मित हो गई थी, जिसमें कुछ पुजारियों को चोटें भी आई थीं। सवारी के बाद पुजारियों ने मंदिर समिति को इस संबंध में अवगत कराते हुए व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए थे। मंदिर समिति दूसरी सवारी में पुजारियों द्वारा दिए गए इन सुझावों पर सख्ती से अमल करने की पूरी तैयारी कर रही है ताकि सभी श्रद्धालु सुगमता और सुरक्षा के साथ भगवान महाकाल के दर्शन कर सकें।

Rupesh Jha

Recent Posts

पांच जिलों में यूपी की वोटर लिस्ट से होगा मिलान, दो जगह नाम मिला तो एक ही जगह रहेगा वोट।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतिम चरण में उत्तराखंड के पांच जिलों में मतदाता सूची…

9 hours ago

विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट।

करीब एक सप्ताह तक बारिश का दौर थमे रहने के बाद उत्तराखंड में मानसून एक…

9 hours ago

मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, वीपीडीओ भर्ती मामले में पूछताछ

विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार को…

9 hours ago

2022-26 में 111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी, 26 लोकसभा सांसद शामिल

 नई दिल्ली चुनाव जीतने के बाद नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है. एक…

10 hours ago

Uttarakhand News: आस्था के साथ स्वच्छता की मुहिम तेज, चारधाम में अब तक 798 टन कचरा हटाया; धामी सरकार का प्लास्टिक मुक्त यात्रा पर जोर…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चारधाम यात्रा को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए जाने…

10 hours ago

Uttarakhand News: गंगोत्री धाम पहुंचे CS आनंद बर्द्धन, मां गंगा के किए दर्शन; श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश….

उत्तरकाशी जनपद के प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन आनंद बर्द्धन…

10 hours ago