भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के मामले में मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह को राज्य सरकार से बड़ी राहत मिली है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में विचार-विमर्श के बाद प्रदेश सरकार ने मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई चलाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा शुरू होने से पहले सभी प्रशासनिक अधिकारियों को कक्ष से बाहर कर दिया गया था।
मंत्रिपरिषद के इस फैसले के पीछे तर्क दिया गया है कि मंत्री विजय शाह इस पूरे मामले को लेकर सार्वजनिक रूप से तीन बार माफी मांग चुके हैं। सरकार का मानना है कि बार-बार खेद व्यक्त किए जाने के बाद अब इस मामले में आपराधिक मुकदमा चलाने का औचित्य नहीं बनता। इसी आधार पर कैबिनेट ने मंत्री के पक्ष में अपना रुख स्पष्ट किया है।
कैबिनेट के फैसले की प्रति अब अंतिम स्वीकृति और औपचारिक सहमति के लिए राजभवन भेजी जाएगी। इसके बाद राज्यपाल इस पर अंतिम निर्णय लेंगे। वहीं, मामला न्यायिक प्रक्रिया के तहत भी जारी है। इस मामले में अगली महत्वपूर्ण सुनवाई 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होनी तय है।
श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांव उफरैंखाल में शिक्षा और खेल सुविधाओं को विस्तार देने…
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल…
मॉस्को रूस और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…
दुबई जियोपॉलिटिक्स में कई बार बड़े-बड़े सपने तो खूब बुने जाते हैं, लेकिन प्लानिंग की…
कोलकाता भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि रिंकू सिंह को कोलकाता…
भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील उत्तराखंड में शनिवार…