त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिलावट और अस्वच्छता के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने बालूगंज बाजार में कई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया। एक प्रमुख मिठाई की दुकान में जांच के दौरान गुलाब जामुन की चाशनी में कॉकरोच पाए गए। घटना सामने आने के बाद अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की।
मिठाई की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर गंभीर खामियां मिलने पर विभाग ने करीब दो क्विंटल मिठाई जब्त कर मौके पर ही नष्ट करवा दी। अधिकारियों ने दुकान संचालक को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
खाद्य सुरक्षा टीम ने अलग-अलग खाद्य पदार्थों के सात सैंपल भी लिए हैं। इनमें कलर्ड रसगुल्ला, बर्फी, मिल्क केक और देसी घी समेत अन्य नमूने शामिल हैं। सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रक्षाबंधन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोलन शहर में भी निगरानी बढ़ा दी है। टीम ने विभिन्न दुकानों का निरीक्षण करते हुए खुले पनीर, बेसन की बर्फी और दूध के चार सैंपल लिए। इन नमूनों को जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा गया है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी सीजन के दौरान मिलावट, दूषित खाद्य पदार्थों और स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज तिल्दा विकासखंड के ग्राम…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार दुर्घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं से…
रायपुर: छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककलाओं जैसे पंडवानी, पंथी, राउत नाचा, सुवा नृत्य, कर्मा और बस्तर…
रायपुर: मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कोदो, कुटकी,…
सैन फ्रांसिस्को चोरी छिपे रिकॉर्डिंग और जासूसी करने का एक मामला सामने आया है, जहां…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में यात्री सुविधाओं के…