Categories: देश

राहुल गांधी के बयान पर आचार्य का तंज, कहा-टिप्पणी करना व्यर्थ

मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Yatra) के समापन समारोह (Program) में कांग्रेसी नेता राहुल गांधी (Rahul GAndhi) और इंड़ी गठबंधन (Alliance) के नेताओं के बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी एक ऐसे नेता हैं जिन पर अब कोई टिप्पणी करना व्यर्थ है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सबसे बड़ा अन्याय कांग्रेस पार्टी में वरिष्ठ नेताओं के साथ हो रहा है। पहले उन्हें न्याय दिलाने का काम राहुल गांधी करें। उसके बाद न्याय यात्रा करें। इस कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने कहा कि हिंदू धर्म में एक शब्द होता है ‘शक्ति’। हम एक शक्ति से लड़ रहे हैं। प्रश्न यह है कि वह शक्ति क्या है।

लोगों को डराया

कांग्रेसी नेता ने कहा कि राजा की आत्मा EVM में है, यह सच है। राजा की आत्मा EVM और देश की हर संस्था, ईडी, सीबीआई में है। राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी को छोड़ते हैं और मेरी मां से रोते हुए कहते हैं कि मुझे शर्म आ रही है कि मेरे पास इस शक्ति से लड़ने की हिम्मत नहीं है। मैं जेल नहीं जाना चाहता। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस तरह के हजारों लोगों को डराया गया है।

NCP-SCP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि महात्मा गांधी ने इसी शहर से ‘छोड़ो हिंदुस्तान’ का नारा दिया था, हमें INDIA गठबंधन ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लेना चाहिए। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मैं देख रही हूं कि यहां हम अलग-अलग विचार और सोच के लोग जमा हुए हैं। यही हिंदुस्तान है, चुनाव आने वाले हैं और संविधान का सबसे ताकतवर हथियार आपका वोट आपके हाथ में है।

 

admin

Recent Posts

जयपुर में “सहकार से समृद्धि” पर पहली क्षेत्रीय कार्यशाला, सहकारी सुधारों को मिलेगी नई रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी…

8 hours ago

राघव चड्ढा पर केजरीवाल की सामने आई पहली प्रतिक्रिया

राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी…

12 hours ago

वक्त से पहले होगी बारिश, देश में समय से पहले मानसून देगा दस्तक ! IMD ने दी जानकारी

अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली…

13 hours ago

राघव चड्ढा ने छोड़ी AAP, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में होंगे शामिल

AAP में बड़ी फूट की खबर सामने आई है। 'आम आदमी पार्टी' के संस्थापक सदस्य…

13 hours ago

कंसाई नेरोलैक ने अपने पेंट को भारतीय इतिहास के सबसे कठिन टेस्ट से पार किया

मुंबई, महाराष्ट्र, भारत कुछ लोग सिर्फ दावे करते हैं और कुछ लोग दावे साबित करते…

14 hours ago

राजधानी देहरादून में निकाली गई ‘महिला जन आक्रोश रैली’, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जहां…

14 hours ago