कोलकाता। शहर के मेटियाब्रुज (Betiabruz) में 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत (Buldding) गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो जाने की जानकारी (News) सामने आई है। जब कि अन्य लोग (Other Peoples) घायल हो गये हैं। घटना स्थल पर बचाव कार्य (Resque) जारी है।
घटना को लेकर अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने कहा कि 13 लोगों को अब तक बाहर निकाल लिया गया है, रेस्क्यू जारी है। उन्होंने कहा कि अभी तक दो लोगों की मृत्यु हुई है। यह हादसा दक्षिण कोलकाता के मेटियाब्रुज में एक 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह जाने से हुआ है।
मुख्यमंत्री पहुंची
अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजन को पांच लाख और घायलों के परिजनों को एक लाख रुपए की राशि क्षतिपूर्ति के तहत दी जाएगी। बताया जा रहा है कि यहां मलबे में अन्य लोग अभी फंसे हैं। खोज एवं बचाव अभियान जारी है।
घटना की जानकारी मिलने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घटनास्थल पर पहुंची हैं। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने कहा कि एक इमारत गिरी है, बचाव अभियान के तहत 13 लोगों को अभी निकाला गया है। मलबे में और लोगों के फंसे होने की संभावना है।
केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…
अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…
आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…
केरल के इडुक्की जिले से इंसानों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष की एक अनोखी…
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने भूख हड़ताल (अनशन) को समाप्त…