देश

राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ के खर्च पर उठे सवाल !, चर्चा का विषय राहुल गांधी की लाइफस्टाइल और दिनचर्या, एक कंटेनर में बनाया गया हर जरूरत का स्पेशल सेटअप

राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ के खर्च पर उठे सवाल !

बिहार में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों अपनी “वोट अधिकार यात्रा” पर निकले हुए हैं। ये यात्रा सिर्फ एक राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि एक अनुशासित और सख्त दिनचर्या का हिस्सा भी है, सुबह चार बजे से लेकर रात 11 बजे तक उनकी दिनचर्या तय रहती है।

और हर घंटे का हिसाब उनकी टीम के पास होता है। राहुल गांधी इस यात्रा के माध्यम से लोगों से सीधे जुड़ना, कांग्रेस और महागठबंधन के पक्ष में माहौल बनाना और आने वाले चुनावों के लिए समर्थन जुटाना। लेकिन इस यात्रा में राहुल गांधी की लाइफस्टाइल और दिनचर्या चर्चा का विषय बन गया हैं

राहुल गांधी सुबह 4 बजे उठते हैं। पहले वे अपने व्यक्तिगत काम और स्वास्थ्य पर ध्यान देते हैं। जिसके बाद उनकी पूरी दिनचर्या कांग्रेस और गठबंधन के काम को समर्पित रहती है। सुबह उठकर वे नित्य क्रिया पूरी करते हैं और उसके बाद जॉगिंग के लिए निकलते हैं।

आमतौर पर राहुल गांधी रोज़ाना लगभग 10 किलोमीटर दौड़ते हैं। सुरक्षा कारणों से जॉगिंग के समय उनके साथ चलने वालों को कंटेनर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता। जब तक राहुल वापस अपने कंटेनर में नहीं चले जाते, तब तक उनके सहयोगियों को इंतजार करना पड़ता है। कभी-कभी जॉगिंग के बाद वे एक्सरसाइज भी करते हैं। ये सब उनके कंटेनर में बने स्पेशल सेटअप में होता है

इस यात्रा में राहुल गांधी किसी आलीशान होटल में नहीं ठहरते। वे एक एयर-कंडीशंड कंटेनर में रहते हैं, जिसमें बेड, सोफा, स्टडी टेबल, डाइनिंग टेबल, टॉयलेट और बाथरूम की सुविधा है। इस कंटेनर के साथ उनकी वैनिटी वैन भी जुड़ी होती है। इसमें एक छोटा कॉन्फ्रेंस हॉल है, जहां बैठकर वे राजनीतिक रणनीति तैयार करते हैं।

इसके अलावा एक और बस है, जिसे उनका निजी कार्यालय बनाया गया है। खाने-पीने की बात करें तो राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान अपनी डाइट बदल ली है। तेलंगाना में मसालेदार भोजन खाने से उन्हें परेशानी हुई थी, इसलिए अब वे केवल साधा और पौष्टिक भोजन लेते हैं।

हालांकि वे मांसाहार पसंद करते हैं, लेकिन इस यात्रा में उन्होंने मांस पूरी तरह छोड़ दिया है। वे मुख्य रूप से फल, सलाद और हल्का शाकाहारी भोजन ही खा रहे हैं। कटहल और मटर जैसी भारी डिश और जंक फूड से वे परहेज़ कर रहे हैं।

यात्रा के दौरान भोजन की व्यवस्था बेहद संगठित है। इसके लिए चार अलग-अलग कैटरिंग टीमें काम कर रही हैं। सुबह नाश्ता: करीब 200–250 लोगों के लिए बनता है, जिनमें राहुल गांधी की टीम और बॉडीगार्ड शामिल होते हैं। दोपहर का खाना: जिसमें करीब 600–700 लोगों का विशेष भोजन अलग से तैयार किया जाता है।

इसके अलावा 5000–6000 कार्यकर्ताओं के लिए खाना पटना के एक नामी होटल से बनवाया जाता है। रात का खाना लगभग 300 लोगों के लिए बनता है, जिनमें ज्यादातर वही शामिल होते हैं जो कैंप में ठहरते हैं।

राहुल गांधी के साथ केवल उनका कंटेनर ही नहीं चलता, बल्कि उनके सहयोगियों और कार्यकर्ताओं के लिए भी 45 एसी कंटेनर लगाए गए हैं। इन कंटेनरों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है 1. दो बेड वाले कंटेनर: विशेष मेहमानों और वरिष्ठ नेताओं के लिए। 2. चार बेड वाले कंटेनर: जिनमें टॉयलेट की सुविधा है लेकिन डाइनिंग स्पेस नहीं। 3. छह बेड वाले कंटेनर: सामान्य सहयात्रियों के लिए।

इनमें सिर्फ बेड और टॉयलेट है, डाइनिंग की व्यवस्था कैंप में अलग की जाती है। जहां-जहां कैंप लगता है, वहां बिजली, रोशनी और पानी की पूरी व्यवस्था होती है। इसके अलावा 4–5 छोटे टेंट और एक बड़ा टेंट भी लगाया जाता है।
इस पूरी यात्रा का खर्चा भी चर्चा का विषय है।

अनुमान लगाया गया है कि राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा पर हर दिन लगभग एक करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। इसमें कंटेनरों का किराया, भोजन, सुरक्षा, परिवहन और अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं।
राहुल गांधी की “वोट अधिकार यात्रा” केवल एक राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि एक अनुशासनपूर्ण और संगठित कार्यक्रम है।

इसमें न केवल उनकी राजनीतिक रणनीति दिखती है, बल्कि उनकी व्यक्तिगत दिनचर्या और सादगीपूर्ण जीवनशैली भी सामने आती है।

सादा भोजन, कंटेनर में रहना, रोज़ाना व्यायाम और जनता से सीधा संवाद – ये सब चीजें उन्हें आम नेताओं से अलग छवि देती हैं।

हालांकि आलोचक कहते हैं कि इस यात्रा पर हो रहा करोड़ों का खर्च सवाल खड़े करता है, लेकिन समर्थक इसे लोकतंत्र और विपक्ष की मजबूती के लिए ज़रूरी मानते हैं। बिहार में जारी ये यात्रा आने वाले चुनावों में कितना असर डालेगी, यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन एक बात साफ है – राहुल गांधी की ये यात्रा उनकी छवि को एक जागरूक, अनुशासित और मेहनती नेता के रूप में जनता तक पहुंचाने का बड़ा प्रयास है

Lata Rani

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

2 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

3 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

4 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago