राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पाठ्यक्रमों के आधुनिकीकरण पर मंथन 4 अगस्त को

भोपाल

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में   4 अगस्त को आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में “उभरते ज्ञान क्षेत्र, उन्नत पाठ्यक्रम : दृष्टि, दिशा एवं क्रियान्वयन” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का उद्देश्य उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रमों को वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक, रोजगारोन्मुख, बहुविषयक एवं प्रौद्योगिकी-सक्षम बनाना है।

कार्यशाला का शुभारंभ राज्यपाल एवं कुलाधिपति  मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री  इन्दर  सिंह परमार, उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव  अनुपम राजन सहित देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद, वैज्ञानिक, उद्योग विशेषज्ञ एवं विश्वविद्यालयों के कुलगुरु भी सहभागी होंगे। उद्घाटन सत्र में विभाग द्वारा पाठ्यक्रम आधुनिकीकरण की पहल पर प्रस्तुति दी जाएगी तथा विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान भी होगा।

कार्यशाला में चार तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा, क्वांटम कम्प्यूटिंग, ब्लॉकचेन, हरित ऊर्जा, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, उद्योग-अकादमिक सहभागिता, कौशल विकास, उद्यमिता, कृषि नवाचार, स्मार्ट प्रौद्योगिकी, फिनटेक एवं डिजिटल बैंकिंग, स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स, पर्यटन, विमानन तथा प्रबंधन शिक्षा जैसे समकालीन विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श होगा। इन विषयों को उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रमों में समाहित करने की रणनीति पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT), भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (IIFM), फिक्की, क्रिस्प सहित देश के अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ भाग लेंगे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के कुलगुरु, प्राचार्य, शिक्षाविद एवं नीति-निर्माता भी सहभागी होंगे।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप यह कार्यशाला उच्च शिक्षा में बहुविषयक शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, डिजिटल रूपांतरण, उद्योग-अनुरूप कौशल विकास, उद्यमिता तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रमों के विकास के लिए एक साझा राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराएगी। कार्यशाला से प्राप्त निष्कर्ष एवं सुझाव मध्यप्रदेश में पाठ्यक्रम सुधार, अनुसंधान, नवाचार तथा उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार प्रदान करेंगे।

Rupesh Jha

Recent Posts

एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

 नागोया एशियाई खेलों के लिए बहुचर्चित कोस्टा सेरेना क्रूज जहाज में ठहरे कुछ भारतीय खिलाड़ियों…

1 hour ago

मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

नई दिल्ली पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की पोल खुल गई है। सट्टेबाजी के…

2 hours ago

67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- साड़ी की वजह से हुआ भ्रम

67 साल की एक्ट्रेस नीना गुप्ता बॉलीवुड में पिछले कुछ समय के अंदर अपना बड़ा…

2 hours ago

iPhone 18 की बिक्री के बीच गाजियाबाद Apple Store का बदला नजारा, सुबह से नहीं दिखी भीड़

गाजियाबाद  दिल्ली और नोएडा में iPhone 18 के लिए रात के 12 बजे से ऐसी…

2 hours ago

TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

कोलकाता/नई दिल्ली   चुनाव आयोग ने टीएमसी में टूट के बाद ममता बनर्जी गुट को नए…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना…

रायपुर: प्रदेश में अधोसंरचना विकास को गति देने और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप मजबूत…

2 hours ago