अनूपपुर
श्रीमान पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला अनूपपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग पुष्पराजगढ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना राजेन्द्रग्राम निरी. वीरेन्द्र कुमार वरकरे के नेतृत्व में हमराह स्टाफ सउनि.यादवेन्द्र सिंह, सउनि.आनन्द प्रकाश बेक, प्र.आर.142 बीरेन्द्र सिंह, प्र.आर. 144 धीरज सिंह तिलगाम ,आर.335 पारस जामोद, आर.442 मोतीलाल, आर.342 प्रवीण अचाले के शासकीय वाहन के कबिंग गस्त हेतु रवाना होकर कस्बा राजेन्द्रग्राम लखौरा गिरारी बम्हनी परसेल कला तरफ कांबिंग गस्त किये। दौरान कांबिंग गस्त स्थाई वारंट , गिरफ्तारी वारंट एवं थाना क्षेत्र के फरार आरोपियों की पता तलाश किये ।
दौरान गस्त माननीय श्री निखिल सिंघई जे0एम0एफ0सी0 न्यायालय राजेन्द्रग्राम के प्रकरण क्रमांक 328/21 धारा 294,323,506 , 34 ता0हिं0 जारी स्थाई वारंटी – 01. गोपी यादव पिता रमेश उर्फ मंगल यादव उम्र 26 साल निवासी परसेल खुर्द
माननीय श्री सुनील कुमार खरे जे0एम0एफ0सी0 न्यायालय राजेन्द्रग्राम के आर0सी0टी0 68/19 अपराध क्रमांक 85/19 धारा 25(बी) आर्म्स एक्ट में जारी स्थाई वारंटी 02. सोहन सिंह पिता चरन सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी कोहका थाना राजेन्द्रग्राम ।
माननीय श्री पवन कुमार शंखवार एडीजे0 महोदय न्यायालय राजेन्द्रग्राम के प्रकरण स्पेशल नम्बर 49/19 अपराध क्रमांक 196/18 धारा 363,366,376,506 ता0हिं0 एवं 3/4 पाक्सो एक्ट के स्थाई वारंटी 03. राजेन्द्र अगरिया पिता सुखसेन अगरिया उम्र 30 साल निवासी नांदपुर थाना राजेन्द्रग्राम के अपने अपने घर पर सकुनत में दस्तयाब मिले जिन्हें मौके से गिरफ्तार किया गया जो काफी लम्बे समय से फरार चल रहे थे जिन्हे थाना राजेन्द्रग्राम पुलिस द्वारा दिनांक 01/08/26 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जे.एम.एफ.सी. महोदय राजेन्द्रग्राम के समक्ष पेश किया गया है ।
स्थाई वारंटीयों वारण्टियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने में थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुमार वरकरे के नेतृत्व में हमराह स्टाफ सउनि.यादवेन्द्र सिंह, सउनि.आनन्द प्रकाश बेक, प्र.आर.142 बीरेन्द्र सिंह, प्र.आर. 144 धीरज सिंह तिलगाम ,आर.335 पारस जामोद, आर.442 मोतीलाल, आर.342 प्रवीण अचाले का अहम कार्य करने में सराहनीय योगदान रहा ।
Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…
Rajasthan Uranium Mining Project: राजस्थान के सीकर जिले में करीब 3,000 करोड़ रुपये की लागत…
Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…
जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…