राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़, दोनों परिवारों को कैटरर्स का कानूनी नोटिस; 15 दिन का अल्टीमेटम

इंदौर 
 ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी. इस बीच इंदौर के केटरर्स ने दोनों की शादी के दौरान का बिल बकाया होने पर परिजनों को कानूनी नोटिस भेजा है. इसमें बकाया राशि का भुगतान 15 दिन में नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 

कैटरर्स ने पौने 3 लाख बकाया बताया
ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी 10-11 फरवरी 2025 को हुई थी. शादी में कैटरर्स का काम हितेश उर्फ जिम्मी रोहिरा को दिया गया था. शादी में कैटरर्स से दोनों परिवारों ने मिलकर 11 लाख 42 हजार 550 रुपए का अनुबंध किया था. इसके बाद दोनों परिवार की ओर से तकरीबन 8 लाख 60 हजार रुपए का भुगतान किया गया. लेकिन दो लाख 82 हजार 550 रुपए बकाया हैं. कैटरर्स संचालक हितेश ने अपने एडवोकेट जयंत राठौर के माध्यम से राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के पिता और भाई गोविंद रघुवंशी को नोटिस भेजा है। 

बकाया नहीं मिलने पर कोर्ट जाने की चेतावनी
नोटिस में चेतावनी दी गई है कि बकाया राशि का भुगतान 15 दिन के अंदर कर दें. यदि दोनों पक्षकारों ने बकाया राशि का भुगतान नहीं किया तो इस पूरे मामले में इंदौर की जिला कोर्ट में सिविल केस को लेकर परिवाद लगाएंगे. दोनों परिवारों के साथ ही सोनम रघुवंशी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की जाएगी. इस मामले में राजा के भाई विपिन रघुवंशी का कहना है “हमारी ओर से सारा पैसों का भुगतान राजा रघुवंशी द्वारा किया गया था. मेरे भाई को बदनाम करने के लिए कैटरर्स ने सब किया है। 

दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर डाला मामला
राजा के भाई का कहना है “जो पैसा बकाया है वह सोनम के परिजनों पर है, वह भुगतान करें. मेरी ओर से किस तरह का कोई बकाया कैटरर्स का नहीं है.” सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी का कहना है “हमारी ओर से पूरा पैसा दे दिया गया है. डेढ़ लाख रुपया विपिन रघुवंशी की ओर से देना है। 

Rupesh Jha

Recent Posts

Khatu Shyam News: दीपावली से पहले खाटूश्यामजी मंदिर में बड़ा फैसला, साढ़े 19 घंटे बंद रहेंगे पट, जानें दर्शन का नया समय

Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…

8 hours ago

झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 घायल; PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…

8 hours ago

IAS शिखर अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, ACB जांच के बाद कारण बताओ नोटिस जारी, 7 दिन में मांगा जवाब

जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…

8 hours ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

11 hours ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

11 hours ago