उत्तर प्रदेश

रवि सतीजा और अखिलेश दुबे का ऑडियो आया सामने, ऑडियो में BJP नेता को धमकी दे रहा है अखिलेश दुबे, अखिलेष दुबे के खिलाफ ऑडियो बन गया मजबूत सबूत !

रवि सतीजा और अखिलेश दुबे का ऑडियो आया सामने

कानपुर में भुमाफिया अखिलेश दुबे को जेल भिजवाने वाले रवि सतीजा का एक ऑडियो सामने आया है। जिसमें अखिलेश दुबे भाजपा नेता को धमकी देते हुए जेल भिजवाने की बात कह रहा है। इतना ही नहीं, रेप केस का भी जिक्र कर रहा है।

अखिलेश दुबे कहता है- लड़की का कोर्ट में बयान हो चुका है, अब कुछ हो नहीं सकता। लेकिन, पहचान में चूक की बात कहकर तुम्हें बचा रहे हैं। इसके साथ ही किसी को जेल भिजवाकर काम खत्म करने की बात भी दुबे कर रहा है।
ऑडियो में रवि सतीजा से अखिलेश किसी ध्रुव गुप्ता के घर जाने और उसे ढूंढ़कर मामला खत्म कराने को बोल रहा है। रवि सतीजा और अखिलेश दुबे के बीच क्या बात हुई? किस मामले को लेकर दोनों की बात हो रही है? आइए जानते है उनके बीच में क्या क्या बात हुई है

रवि सतीजा और अखिलेश दुबे के बीच बातचीत

रवि सतीजा – नमस्ते
अखिलेश दुबे- नमस्ते, हमने तुम्हारे उससे कह दिया है, इंस्पेक्टर से… आज उसके यहां कोई आयोजन है, आज पर्चे नहीं कट पाएंगे। कल रात में नाम निकाल कर तुमको जीडी की कॉपी भेज देंगे।

रवि सतीजा – जी… अभी हम आए हुए हैं, वो पता करना ध्रुव गुप्ता वाला…।
अखिलेश दुबे – हां…।

रवि सतीजा- उसी में लगे हैं कि, कहीं से पता लग जाए सब, तो अब वो भी हो जाए।
अखिलेश दुबे – मैंने आपको जगह बता दी है। वो आर्य नगर में दि चाट चौराहे के सामने वाला जो कॉर्नर है… पहले या दूसरे मकान में वहीं रहता है।

रवि सतीजा- जी… पता लगा रहा हूं… जैसा होता है, मैं बताता हूं आपको।
अखिलेश दुबे – नंबर इसीलिए दे दिया तुमको। अब तुम्हें क्या दिक्कत रह गई है?

रवि सतीजा – वो एक वकील साहब ने फोन किया था… वो उन्हीं के माध्यम से करेंगे।
अखिलेश दुबे – जो करना वो कर लो फटाफट… नहीं तो जब जेल चले जाएंगे, तब बात करने से फायदा क्या है? अभी तो हम काम कर रहे हैं, तो तुम्हारा भी कर देंगे।

रवि सतीजा – जी ठीक है।
अखिलेश दुबे – अभी पर्चा तुम्हारा भी काट दें, उनका भी काट दें। तुम्हारा कटेगा, उनका भी कटेगा। हमारा क्या, हमारी भी जान छूट जाए यार। नहीं तो तुम लोग हमारे पीछे पड़े रहोगे। हमारी पूरी रात खराब हो जाती है।

रवि सतीजा – हम भी समझ रहे हैं… कल आप सोए नहीं पूरी रात भर…।
अखिलेश दुबे बताया तो सुबह तुम्हारे साथ गए हैं, काम करके 4, सवा 4 बजे। हमें मालूम है न कि जरा सा… चूक जाओगे। एक झटका लगेगा बस। सब खेल खत्म…।

रवि सतीजा – जी…।
अखिलेश दुबे – पॉक्सो और गैंगरेप में बचने का कोई घर तो है नहीं।

रवि सतीजा ने बताया- ये धमकी भरी कॉल अखिलेश दुबे ने 11 फरवरी, 2025 की दोपहर 3 बजकर 37 मिनट पर की थी। दुबे मेरे खिलाफ झूठा रेप केस दर्ज कराने के बाद मामला सेटल करने का दबाव बना रहा था।

इस वजह से 1 मिनट 47 सेकेंड की इस कॉल रिकॉर्डिंग में मैंने उसकी हर बात पर हां में हां मिलाई। सतीजा ने बताया कि उनके खिलाफ रेप का झूठा मुकदमा दर्ज होने के बाद सामाजिक छवि धूमिल हो रही थी। इसके साथ ही जेल जाने का डर बना था। इस वजह से दुबे की हर बात में हां में हां मिलानी पड़ रही थी। इस ऑडियो को एसआईटी को भी बतौर सबूत सौंप दिया है।

अखिलेश दुबे एक ऐसा वकील है, जिसने कभी कोर्ट में खड़े होकर किसी केस में बहस नहीं की। उसके दरबार में खुद की कोर्ट लगती थी और दुबे ही फैसला सुनाता था। वो सिर्फ अपने दफ्तर में बैठकर पुलिस अफसरों के लिए उनकी जांचों की लिखा-पढ़ी करता था। बड़े-बड़े केस की लिखा-पढ़ी दुबे के दफ्तर में होती थी।

इसी का फायदा उठाकर वो लोगों के नाम निकालने और जोड़ने का काम करता था। इसी डर की वजह से बीते 3 दशक से उसकी कानपुर में बादशाहत कायम थी। कोई उससे मोर्चा लेने की स्थिति में नहीं था।

वही आपको बता दें कि अखिलेश दुबे ने अपनी ताकत बढ़ाने के लिए सबसे पहले एक न्यूज चैनल शुरू किया था। जिसके बाद वकीलों का सिंडीकेट बनाया। फिर इसमें कई पुलिस अफसरों को शामिल किया। कानपुर में स्कूल, गेस्ट हाउस, शॉपिंग मॉल और जमीनों के कारोबार में बड़े-बड़े बिल्डर उसके साथ जुड़ते चले गए।

दुबे का सिंडीकेट इतना मजबूत था कि उसकी बिल्डिंग पर केडीए से लेकर कोई भी विभाग आपत्ति नहीं करता था। कमिश्नर का दफ्तर हो या डीएम ऑफिस, केडीए, नगर निगम और पुलिस महकमे से लेकर हर विभाग में उसका मजबूत सिंडीकेट फैला था। उसके एक आदेश पर बड़े से बड़ा काम हो जाता था।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

3 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

4 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

5 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

5 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

6 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

6 hours ago