स्पोर्ट्स

रजत पाटीदार ने रच दिया इतिहास, सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड तोड़ा

आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मैच संख्या 34 में पंजाब और बेंगलुरु की बीच मुकाबला खेला गया। बारिश से बाधित इस मैच को बेश्क पंजाब ने जीत लिया लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने इतिहास रच दिया। रजत पाटीदार ने आईपीएल इतिहास में 1000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय खिलाड़ी बन गए है। उन्होंने तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

रजत पाटीदार ने यह उपलब्धि सिर्फ 30 पारियों में हासिल की है। वहीं, गुजरात टाइटन्स के साई सुदर्शन के बाद दूसरे स्थान पर वो मौजूद है। सुदर्शन ने 25 पारियों में 1000 रन पुरे किए है। बता दें कि, ऐसा करके पाटीदार ने सचिन तेंदुलकर, ऋतुराज गायकवाड़ (दोनों की 31 पारी) और तिलक वर्मा (33 पारी) को पीछे छोड़ दिया।

आईपीएल में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

साई सुदर्शन – 25 पारी
रजत पाटीदार – 30 पारी
सचिन तेंदुलकर – 31 पारी
ऋतुराज गायकवाड़ – 31 पारी
तिलक वर्मा – 33 पारी

आपको बता दें कि, शुक्रवार को बारिश से बाधित मुकाबले में पंजाब ने बेंगलुरु को पांच विकेट से हराकर इस मुकाबले को जीत लिया। जहां आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की। टिम डेविड ने 26 गेंदों पर 50 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसकी बदौलत आरसीबी ने नौ विकेट गंवाकर 95 रन बनाए। वहीं, आरसीबी की तरफ से जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर 3 विकेट लिए लेकिन पंजाब ने लक्ष्य को 12.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। बारिश के कारण 14 ओवर प्रति टीम कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:

अक्षय कुमार की ‘केसरी-2’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानिए पहले दिन का कलेक्शन

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago