Categories: हरियाणा

रंजीता मेहता की HSCCW महासचिव पद से छुट्टी, गवर्नर ने जारी किया आदेश

चंडीगढ़|  हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता को हटा दिया गया है। गुरुग्राम में जिला बाल कल्याण परिषद में हुए भ्रष्टाचार के एक मामले में उन पर गाज गिरी है। रंजीता पर भ्रष्टाचार के आरोपित को बचाने का आरोप है, जिसके चलते कुछ दिनों पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी उनसे इस्तीफा मांग लिया था। इस बीच बदले घटनाक्रम में वह पद पर बनी रहीं, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी उन्हें हटाने की सिफारिश कर दी। इसके बाद राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उनकी सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

राज्यपाल की ओर से मंगलवार को जारी आदेशों में कहा गया है कि रंजीता मेहता की 13 मई 2022 को हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव के रूप में की गई नियुक्ति के आदेश तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाते हैं। अगले आदेश तक महिला एवं बाल कल्याण विभाग ही राज्य बाल कल्याण परिषद के कामों को देखेगा। सूत्रों के मुताबिक रंजीता मेहता गुरुग्राम में जिला बाल कल्याण परिषद में हुए भ्रष्टाचार के एक मामले में आरोपित के पक्ष में खुलकर खड़ी हुईं थी।

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने तत्कालीन पूर्व CM मनोहर लाल को मामले से अवगत कराया तो उन्होंने भी इस पर सख्ती दिखाते हुए राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव से न केवल जवाब तलब कर लिया, बल्कि उन्हें इस्तीफा देने की हिदायत भी दे डाली। इसी बीच मुख्यमंत्री बदल गए और रंजीता मेहता अपने पद पर बनी रही। अब नए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें पद से हटाने का निर्णय ले लिया। सरकार की सिफारिश पर राज्यपाल ने रंजीता को पद से हटा दिया है।
राज्यपाल द्वारा पद से हटाने से पहले रंजीता मेहता ने वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पास एक रिमाइंडर भेजकर बाकी बची हुई ग्रांट जारी करने की मांग की थी। यह राशि करीब तीन करोड़ रुपये की थी, जिसमें हवाला दिया गया था कि यदि समय से राशि जारी नहीं की गई तो 31 मार्च के बास बजट लैप्स हो जाने की समस्या खड़ी हो जाएगी। वित्त विभाग की ओर से बजट तो जारी नहीं हुआ, लेकिन राजभवन से उन्हें हटाने के आदेश जरूर जारी हो गए।

admin

Recent Posts

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

1 hour ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

2 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

2 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

3 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

3 hours ago

राशन की दुकान में घुसा जंगली हाथी, चावल की बोरियां फाड़कर खाने लगा

केरल के इडुक्की जिले से इंसानों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष की एक अनोखी…

4 hours ago