8202 285614776984574503 459207441764655806569 852708050 459514969941218

शोबिज और क्रिकेट की दुनिया का हमेशा से काफी गहरा कनेक्शन रहा है. कई एक्ट्रेसेस ने क्रिकेटर्स संग शादी करके घर बसाया, तो कई एक्ट्रेसेस क्रिकेटर्स संग अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का नाम भी भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग जोड़ा जा रहा है. अब दावा है कि मृणाल ने यशस्वी संग अपनी डेटिंग पर चुप्पी तोड़ी है l

यशस्वी जायसवाल संग डेटिंग पर मृणाल ठाकुर ने किया रिएक्ट?
दरअसल, कुछ समय पहले मृणाल ठाकुर और क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल को मुंबई के एक कैफे से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया था. हालांकि, दोनों अलग-अलग ही बाहर निकले थे, लेकिन सेम कैफे से बाहर आते हुए दोनों के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे, जिसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे कि दोनों डेट कर रहे हैं l

वायरल कमेंट में कितनी सच्चाई?
अब सोशल मीडिया पर मृणाल ठाकुर की प्रोफाइल से एक कमेंट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने क्रिकेटर यशसवी जायसवाल संग अपनी डेटिंग पर रिएक्ट किया है l

कमेंट में लिखा है- ब्रो रिलैक्स…शो में एक साथ कहां? कैसे यार, आप लोग इतने पढ़े-लिखे होकर भी ऐसी अफवाहों को सच मानने लगते हैं? देश में क्या कुछ नहीं हो रहा है. जेन-जी (Gen Z) से कुछ सीखिए और सही मुद्दों पर वीडियो बनाइए, ज्यादा व्यूज मिलेंगे
मगर वायरल वीडियो पर अब मृणाल का ये वायरल कमेंट दिखाई नहीं दे रहा है. लेकिन ये सोशल मीडिया पर हर जगह छाया हुआ है, इसलिए हम इस कमेंट की पुष्टि नहीं करते हैं कि इसमें कितनी सच्चाई है l  

ये है वायरल कमेंट
बता दें कि मृणाल ठाकुर और क्रिकेटर यशसवी जायसवाल की उम्र में करीब 9-10 साल का अंतर है. मृणाल 34 साल की हैं, जबकि यशसवी जायसवाल 24 साल के हैं l  

मृणाल ठाकुर की बात करें तो इससे पहले भी उनका नाम पॉपुलर एक्टर धनुष संग जुड़ा था. दोनों की शादी को लेकर भी काफी बज बना था. हालांकि, उनके करीबियों ने इन खबरों को गलत बताया था l