मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर में देंगे बड़ी विकास सौगातें

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 01 अगस्त को जबलपुर प्रवास के दौरान शहरवासियों को विकास, स्वच्छता और पर्यावरण से जुड़ी कई बड़ी सौगाते देंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव डुमना नेचर पार्क में ‘कैच द रेन’ अभियान के अंतर्गत 11 लाख पौधारोपण अभियान की शुरुआत करेंगे, जिसके तहत उमरिया, डुमना और कठौंदा में मियावाकी पद्धति से 5 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा, उमरिया में 5 एकड़ के पौध-पहचान पार्क, डुमना में ‘नवग्रह वाटिका’ और जल संरक्षण के लिए ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत सोकपिट्स बनाने का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव घंटाघरस्थित गीता भवन में आयोजित कार्यक्रम में 362.31 करोड़ रुपये की लागत से तैयार ‘अमृत 1.0’ सीवेज परियोजना और कठौंदा, ललपुर व तेवर में बने तीन बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण करेंगे, जिससे 89 हजार घरों को फायदा मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिविल लाइन में आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडर्न लॉन्ड्री की सौगात देंगे। वहीं, गुरंदी में 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बने नए पक्के मत्स्य बाजार का लोकार्पण किया जाएगा, जहाँ 55 व्यापारियों को अत्याधुनिक सुविधाओं वाली दुकानें मिलेंगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव कार्यक्रम के दौरान ई-सिटी बस का शुभारंभ करेंगे तथा पीएम स्वनिधि के 500 हितग्राहियों को डिजिटल कार्ड प्रदान करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव तिलवारा स्थित नव निर्मित थाना व पुलिस आवासों का लोकार्पण भी करेंगे।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

कुलगाम आतंकी हमला: ईंट भट्ठे पर मजदूरों की हत्या, सुरक्षा बढ़ी, सर्च ऑपरेशन तेज

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात हुए आतंकी हमले ने एक बार फिर सुरक्षा…

16 minutes ago

छत्तीसगढ़ में विकसित होगी आधुनिक विज्ञान अधोसंरचना, रिसर्च और इनोवेशन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

छत्तीसगढ़ में विकसित होगी आधुनिक विज्ञान अधोसंरचना साइंस सिटी, रीजनल साइंस सेंटर, एआई गैलरी और…

28 minutes ago

iPhone 18 Pro की कीमत में बड़ा उछाल! क्या ₹1.5 लाख से शुरू होगा Apple का नया फ्लैगशिप?

 नई दिल्ली  अगस्त के बाद सितंबर महीना आएगा, जो टेक वर्ल्ड के लिए यह महीना…

28 minutes ago

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों का जलवा, लवलीना समेत 10 बॉक्सर फाइनल में; गोल्ड की उम्मीदें बढ़ीं

 ग्लासगो ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदकों की उम्मीदों को नई…

28 minutes ago

Flipkart का बड़ा ऑफर! अब खरीदारी करें आज, 30 दिन बाद करें पेमेंट; EMI की भी सुविधा

नई दिल्ली Flipkart से अब शॉपिंग करना और ज्यादा आसान हो जाएगा. फ्रीडम सेल से…

28 minutes ago

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद छात्रा रुचिका का माफीनामा वायरल, बोली- ‘मुझसे बड़ी गलती हुई’

नई दिल्ली दिल्ली के जंतर मंतर पर 23 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री…

29 minutes ago