Categories: देश

मानदेय और मनरेगा मजदूरी बढ़ाने की मांग, ग्राम प्रधानों ने तोड़ी बैरिकेडिंग

10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश प्रधान संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच किया। सुभाष रोड पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो प्रधानों और पुलिस के बीच तीखी बहस व धक्कामुक्की हो गई। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और उसे पार कर आगे बढ़ गए।
प्रदेश प्रधान संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश माहरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान परेड ग्राउंड से सचिवालय के लिए रवाना हुए। सुभाष रोड पर पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद प्रधानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच बहस होती रही। इसके बाद प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पार कर सचिवालय की ओर बढ़ गए।
प्रकाश माहरा ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सरकार दोहरा व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा श्रमिकों को महंगाई के अनुरूप मजदूरी नहीं मिल रही है। वहीं, ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में नेटवर्क की समस्या के कारण श्रमिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रधान संगठन ने ग्राम प्रधानों के लिए 20 हजार रुपये मासिक मानदेय, जिला योजना की बैठकों में प्रधानों को नामित करने, प्रधान निधि के गठन और 10 लाख रुपये तक के कार्यों के लिए पंचायतों को कार्यदायी संस्था बनाने की मांग उठाई। इसके अलावा पंचायत राज विभाग के 29 विषय पंचायतों को हस्तांतरित करने समेत अन्य मांगों को भी जल्द पूरा करने की मांग की गई।

News Desk

Recent Posts

सीएम धामी बोले- लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है पत्रकारिता, प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका…

1 hour ago

अवैध निर्माण पर एमडीडीए सख्त, मसूरी के होटल अतिथि में 12 कमरे और बेसमेंट सील

मसूरी में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई…

2 hours ago

महिला कलाकारों के क्रिकेट टूर्नामेंट में गंगा फाइटर्स का दबदबा, विजेता टीम का हुआ सम्मान

बलूनी क्रिकेट एकेडमी में आयोजित यूडब्ल्यूएपीएल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में गंगा फाइटर्स ने रोमांचक…

2 hours ago

नमो भारत स्टेशनों पर दिखेगी भारतीय कला-संस्कृति की झलक, यात्रियों को मिलेगा विरासत का अनुभव

 नई दिल्ली  नमो भारत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही यात्रा के…

2 hours ago

6G से पहले Jio की बड़ी तैयारी, आकाश अंबानी बोले- स्वदेशी सैटेलाइट टेक्नोलॉजी पर काम तेज

मुंबई  रिलायंस जियो अब सिर्फ 5G नेटवर्क तक सीमित नहीं रहना चाहता. कंपनी अगली पीढ़ी…

2 hours ago

नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक जताया…

2 hours ago