Categories: देश

महिला कलाकारों के क्रिकेट टूर्नामेंट में गंगा फाइटर्स का दबदबा, विजेता टीम का हुआ सम्मान

बलूनी क्रिकेट एकेडमी में आयोजित यूडब्ल्यूएपीएल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में गंगा फाइटर्स ने रोमांचक जीत दर्ज करते हुए अलकनंदा एवेंजर्स को पांच रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल के बाद मौल्यार फाउंडेशन की ओर से विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
महिला कलाकारों के लिए आयोजित इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आखिरी क्षण तक रोमांचक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन गंगा फाइटर्स ने पांच रन से बाजी मार ली। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देने के साथ ही महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना रहा।
समापन समारोह में मौल्यार फाउंडेशन की अध्यक्ष गुड्डी थपलियाल, टीम मैनेजर संगीता सेमवाल, टीम लीडर लक्ष्मी रावत, अंजली बलूनी, प्रवक्ता सरिता जुयाल, शशी डबराल और गोपाल लेखवार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। फाउंडेशन की ओर से विजेता और उपविजेता टीम को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, सर्वाधिक रन, सर्वाधिक विकेट समेत पांच श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इनामी राशि भी दी गई। फाउंडेशन के संस्थापक विनोद लेखवार ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा सामने लाने और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
आयोजक अब्बू रावत ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले मौल्यार फाउंडेशन, प्रायोजकों, खिलाड़ियों और अन्य सहयोगियों का आभार जताया।

News Desk

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल…

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज कोण्डागांव जिले के ग्राम धनोरा में आयोजित ‘राजराजेश्वर…

5 hours ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. कालीचरण यादव के निधन पर जताया गहरा शोक…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रख्यात शिक्षाविद्, साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. कालीचरण यादव…

5 hours ago

महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम….

रायपुर: छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक आस्था, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक ऐतिहासिक…

5 hours ago

वैणी-भुली योजना से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक संबल, दिसंबर में खातों में आएगी पहली किस्त।

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले धामी सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत…

5 hours ago

समाज में बदलाव की शुरुआत खुद से करें शिक्षक : गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने तक सीमित…

5 hours ago