महाकाल की सवारी में जेबकतरों का आतंक, उज्जैन में 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं के मोबाइल, पर्स और चेन चोरी

उज्जैन
 सावन मास के सोमवार को निकली भगवान श्री महाकाल की सवारी में जेबकतरों और चेन स्नेचरों ने श्रद्धालुओं को जमकर निशाना बनाया। सवारी और दर्शन के दौरान 50 से अधिक श्रद्धालुओं के मोबाइल, पर्स और सोने की चेन चोरी होने की शिकायतें महाकाल, कोतवाली और खाराकुआं थानों में पहुंचीं। पुलिस ने दो दर्जन से अधिक संदिग्ध महिला और पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

सोमवार को बाबा महाकाल के दर्शन के लिए तीन लाख से अधिक श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे थे, जबकि सवारी मार्ग पर करीब डेढ़ लाख लोगों की मौजूदगी रही। भारी भीड़ का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने लाइन में लगे श्रद्धालुओं के मोबाइल, पर्स और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं पांच से अधिक महिलाओं ने गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के दावे पर उठे सवाल
सवारी से एक दिन पहले पुलिस ने जेबकतरों और चेन स्नेचरों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया था। शंकरपुर, पारी डेरा, छुमछुम बाबा डेरा, मालगोदाम मार्ग, नगर निगम परिसर, कार्तिक मेला मैदान, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाकर 21 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। इसके बावजूद सवारी के दौरान चोरी की वारदातों पर रोक नहीं लग सकी, जिससे पुलिस की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

हरसिद्धि क्षेत्र में महिलाओं को बनाया निशाना
हरसिद्धि मंदिर क्षेत्र में सबसे अधिक चेन स्नेचिंग की घटनाएं सामने आईं। रतलाम निवासी अनिता और उनकी रिश्तेदार आरती के गले से हरसिद्धि चौराहे पर मंगलसूत्र चोरी हो गया। मुंबई निवासी श्रीजी ने भी आरोप लगाया कि एक महिला उनके गले से सोने की चेन खींचकर भाग निकली।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

राजस्थान विधानसभा में 25 साल से ‘199 का फेर’! कभी निधन तो कभी सदस्यता रद्द, जानिए क्यों खाली रह जाती है विधायकों की कुर्सी

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में विधानसभा का नया भवन अपनी भव्यता के साथ एक अनोखे…

7 hours ago

‘दूसरे राज्य में मिली छूट राजस्थान में नहीं चलेगी’, शादी करके आई महिलाओं के आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

जोधपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही दूसरे राज्यों की महिलाओं के लिए…

7 hours ago

‘चुनाव खत्म होने दो, सबका इलाज कर देंगे’, नरेश मीणा के बेटे अनिरुद्ध के बयान से विवाद, पुलिस-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बारां। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव का प्रचार तेज होने के साथ ही बारां जिले में…

8 hours ago

IAS शिखर अग्रवाल के अमेरिका से लौटते ही 40 विला विवाद में हलचल तेज, ACB की पूछताछ की तैयारी, जानिए पूरा मामला

Rajasthan IAS Shikhar Agrawal News: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल अमेरिका से लौटकर…

8 hours ago

Pushkar Mela 2026: पुष्कर पशु मेले में बढ़ने लगी रौनक, सजे-धजे ऊंट बने आकर्षण का केंद्र, जानिए इस बार क्या है खास

Pushkar Camel Fair 2026: राजस्थान के अजमेर जिले में विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले की…

9 hours ago