महतारी वंदन की 1,000 रुपये की मदद बनी प्रीति के आत्मनिर्भर बनने की ताकत

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपये मासिक सहायता मनेन्द्रगढ़ विकासखंड की प्रीति साह के लिए आत्मनिर्भरता की राह आसान कर रही है। 7 अगस्त 2026 को 30वीं किस्त जारी होने के साथ उनके खाते में अब तक कुल 30,000 रुपये पहुंच चुके हैं।
प्रीति इस राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई की जरूरतें पूरी करने के साथ सिलाई सीखने में कर रही हैं। उनका सपना है कि सिलाई का हुनर सीखकर भविष्य में इसे आजीविका का साधन बनाया जाए। वे बताती हैं कि योजना की नियमित सहायता ने उन्हें अपने हुनर को निखारने और आत्मनिर्भर बनने का आत्मविश्वास दिया है।
30वीं किस्त मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए प्रीति साह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उनकी कहानी बताती है कि नियमित आर्थिक सहयोग किस तरह महिलाओं को परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के साथ अपने हुनर और भविष्य को संवारने का अवसर दे सकता है।

Rupesh Jha

Recent Posts

राजस्थान विधानसभा में 25 साल से ‘199 का फेर’! कभी निधन तो कभी सदस्यता रद्द, जानिए क्यों खाली रह जाती है विधायकों की कुर्सी

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में विधानसभा का नया भवन अपनी भव्यता के साथ एक अनोखे…

5 hours ago

‘दूसरे राज्य में मिली छूट राजस्थान में नहीं चलेगी’, शादी करके आई महिलाओं के आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

जोधपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही दूसरे राज्यों की महिलाओं के लिए…

5 hours ago

‘चुनाव खत्म होने दो, सबका इलाज कर देंगे’, नरेश मीणा के बेटे अनिरुद्ध के बयान से विवाद, पुलिस-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बारां। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव का प्रचार तेज होने के साथ ही बारां जिले में…

7 hours ago

IAS शिखर अग्रवाल के अमेरिका से लौटते ही 40 विला विवाद में हलचल तेज, ACB की पूछताछ की तैयारी, जानिए पूरा मामला

Rajasthan IAS Shikhar Agrawal News: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल अमेरिका से लौटकर…

7 hours ago

Pushkar Mela 2026: पुष्कर पशु मेले में बढ़ने लगी रौनक, सजे-धजे ऊंट बने आकर्षण का केंद्र, जानिए इस बार क्या है खास

Pushkar Camel Fair 2026: राजस्थान के अजमेर जिले में विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले की…

7 hours ago