दुर्ग में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, वाहनों पर लगाया गया जुर्माना

दुर्ग.

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिना रायल्टी पर्ची के पांच वाहनों में अवैध रूप से खनिज परिवहन किया जा रहा था । खनिज महकमा की टीम ने दबिश देकर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग तीन लाख रुपए का जुर्माना किया है।

जानकारी के अनुसार, अवैध खनिज परिवहन व उत्खनन तथा भंडारण की मिल रही शिकायतों पर कलेक्टर ने इस पर नियंत्रण के लिए मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला खनिज अधिकारी दीपक मिश्रा के निर्देश पर सहायक खनिज अधिकारी दीपक तिवारी के नेतृत्व में जिले के अलग अलग क्षेत्रों में दबिश देकर खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान उक्त वाहनों में बिना रायल्टी पर्ची के खनिज परिवहन करना पाया गया जिसे खनिज सहित जब्त कर पुलगांव, रानीतराई एवं जामगांव आर थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में दिए गए हैं। मामले में खनिज एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

इन वाहनों में अवैध खनिज परिवहन
जानकारी के अनुसार अवैध खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहनों में वाहन क्रमांक सीजी 07 सीएल 9511, सीजी 04 एमआर 9800, सीजी 07 सी वाई 9992, सीजी 07 बीएल 6107 एवं सीजी 04 एम जेड 9254 शामिल है। इनमें से तीन में चूना पत्थर एवं दो में ईंट का परिवहन किया जा रहा था।

Rupesh Jha

Recent Posts

पाकिस्तान पर IMF का दबाव! ₹7 अरब डॉलर के लोन के लिए 174 बदलावों की शर्त

नई दिल्‍ली इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने पाकिस्‍तान को बड़ा झटका दिया है. आईएमएफ ने…

29 minutes ago

दिवाली-दशहरा पर रेलवे की बड़ी सौगात! 102 फेरे चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, आज से बुकिंग शुरू

 नई दिल्‍ली अगर आप दशहरा-दिवाली पर घर जाना चाहते हैं तो भारतीय रेलवे आपके लिए…

37 minutes ago

FD Rule Change: 1 अक्टूबर से बदलेंगे फिक्स्ड डिपॉजिट के नियम

नई दिल्ली  देश में सबसे सुरक्षित निवेशों में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को अहम माना जाता…

59 minutes ago

अलग-अलग PF अकाउंट में जमा है पैसा? ऐसे करें एक जगह ट्रांसफर

 नई दिल्ली नौकरी बदलते ही PF का पैसा भी आपके साथ नई कंपनी में चला…

1 hour ago

ऑपरेशन सिंदूर में PAK पर बरसा था कहर, अब भारतीय ड्रोन पर अमेरिका की नजर

नई दिल्ली युद्ध अभ्यास 2026 के दौरान महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पर स्काईस्ट्राइकर लोइटिरिंग म्यूनिशन…

2 hours ago

भारत-US ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, 90% काम पूरा; कुछ मुद्दे बाकी

 नई दिल्‍ली भारत और अमेरिका के संबंधों में सालो से व्‍यापार सबसे बड़ा अड़चन बना…

2 hours ago