भोपाल
आज नगर निगम ने बड़ी कार्यवही का दावा करते हुए आवासीय भूखण्ड पर संचालित अवैध व्यवसायिक संस्थानों को बंद करवा दिया सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद भोपाल के उन सभी अवैध व्यवसायिक दुकानों में खलबली है जो गैर कानूनी ढंग से नियमों का उल्लंघन करते हुए आवासीय भूखंडों पर अवैध रूप से संचालित की जा रही है यह पूरा कृत्य नगर निगम के अधिकारी एवं भू माफिया की मिलीभागत से लम्बे समय से अंजाम दिया जा रहा था, आम जनता आज तब हैरान हो गई जब इतनी बड़ी संख्या में अवैध दुकाने बंद दिखी और दुकानों के सामने पोस्टर लगे दिखे की दुकान नगर निगम के आदेश अनुसार बंद कर दी गई है क्यों की यहाँ दृश्य स्पष्ट बताता है की भोपाल में बड़े पैमाने पर आवासीय भूखंडो पर नियमो का उलंघन कर व्यावासिक दुकाने संचालित की जा रही है
इस कार्यवाही को ले कर शिकायतकर्ता और इन अवैध दुकानों से पीड़ित रहवासियों में रोष व्याप्त है क्यों की निगम द्वारा दुकाने सील करने का नोटिस जारी किया गया था जिसके विपरीत दिखावे की कार्यवाही करते हुए कुछ समय के लिए दुकाने बंद हुई जो शाम होते होते पुनः जगमगाने लगी क्यों की अवैध दुकान संचालको को निगम की अधिकारियो द्वारा आश्वासन दिया गया कि ये कार्यवाही सिर्फ 4 तारीख तक प्रभावी है फिर दुकाने यथावत आपकी मंशा अनुसार संचालित की जा सकेगी।
निगम की कार्यवाही के चलते व्यपारियो ने स्वैच्छिक अवकाश किया साथ ही निगम के द्वारा भेजे गए एक ही फॉर्मेट के पोस्टरों जो हर अवैध दुकानों के बाहर चस्पा कर निगम को फ़ोटो भेज दी गई जिसमे बड़े बड़े अक्षरों में लिखा था कि *भोपाल नगर पालिका निगम के आदेश अनुसार इस भवन में व्यवसायिक गतिविधियां बंद कर दी गई है*.जो स्वतः.इस बात कि पुष्टि करता है कि वहां भूउपयोग के विपरीत कार्य किया जा रहा है इसलिए इस तरह .के पोस्टर को लगा कर आम रहवासियो को संदेश दिया जा रहा है कि अब यहाँ किसी प्रकार की अवैध दुकान संचालित नहीं की जाएगी ताकि रहवासियो द्वारा किया जा रहा विरोध दबाया जा सके साथ ही 4 अगस्त 2026 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश अनुसार की जा रही कार्यवाही को इस तरह के असत्य प्रमाण दे कर गुमराह कर अपने चहेते भूमाफियाओ का संरक्षण करते हुए भोपाल नगर निगम को अपना पक्ष प्रस्तुत करने की खानापूर्ति का प्रयास कर रहा है|
निगम की इस दूषित पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली को ले कर सभी रहवासी संघठनो में रोष व्याप्त है जिसको ले कर कल भोपाल के विभिन स्थानों पर शांति पूर्ण गाँधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जायेगा
Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…
Rajasthan Uranium Mining Project: राजस्थान के सीकर जिले में करीब 3,000 करोड़ रुपये की लागत…
Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…
जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…