भारत ने US के डिप्लोमैट को किया तलब: केजरीवाल पर टिप्पणी मामले में 40 मिनट ली क्लास, कहा- आंतरिक मामलों में…

Arvind Kejriwal Arrest Controversy: दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मामले में अमेरिकी बयानबाजी का भारत ने कड़ा संज्ञान लिया। बुधवार को विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राज्य अमेरिका की कार्यवाहक मिशन उप प्रमुख ग्लोरिया बर्बेना को तलब किया। दिल्ली के साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय के कार्यालय में करीब 40 मिनट चली बैठक के बाद भारत ने दो टूक शब्दों में कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में टांग न अड़ाएं।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा था?
एक दिन पहले मंगलवार को अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा था कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की रिपोर्टों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। साथ ही नई दिल्ली से जेल में बंद आम आदमी पार्टी नेता के लिए निष्पक्ष और समय पर कानूनी प्रक्रिया सुनिश्चित करने का आह्वान किया था।

बुधवार को विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम भारत में कुछ कानूनी कार्यवाहियों के बारे में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताते हैं। कूटनीति में राज्यों से दूसरों की संप्रभुता और आंतरिक मामलों का सम्मान करने की अपेक्षा की जाती है। साथी लोकतांत्रिक देश की यह जिम्मेदारी और भी अधिक है। भारत की कानूनी प्रक्रियाएं एक स्वतंत्र न्यायपालिका पर आधारित हैं, जो उद्देश्यपूर्ण और समय पर परिणामों के लिए प्रतिबद्ध है। उस पर आक्षेप लगाना अनुचित है।

जर्मन राजदूत को भी दिखाया था आइना
अमेरिकी विदेश विभाग की यह टिप्पणी जर्मनी के विदेश कार्यालय द्वारा इस बात पर जोर देने के कुछ दिनों बाद आई है कि केजरीवाल, आरोपों का सामना कर रहे किसी भी अन्य भारतीय नागरिक की तरह निष्पक्ष और निष्पक्ष सुनवाई के हकदार हैं।

भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए जर्मन दूत को तलब किया। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता की टिप्पणी को आंतरिक मामलों में जबरदस्त हस्तक्षेप करार दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम ऐसी टिप्पणियों को हमारी न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप और हमारी न्यायपालिका की स्वतंत्रता को कम करने के रूप में देखते हैं। पक्षपातपूर्ण धारणाएं सबसे अनुचित हैं।

21 मार्च काे गिरफ्तार हुए थे अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाले के सिलसिले में 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी की कस्टडी में हैं। ईडी का कहना है कि शराब घोटाला 600 करोड़ रुपए का है। केजरीवाल को ईडी ने घोटाले का सरगना बताया है। इससे पहले केजरीवाल के सहयोगी मनीष सिसोदिया और संजय सिंह भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दोनों पहले से जेल में बंद हैं। आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए अपने नेताओं को निर्दोष बताया है।

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

10 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

10 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

11 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

12 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago