6560 083198758833 097053849643 967845 836731981 019219555749300167015606

नई दिल्ली
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने 3 अगस्त को भारत दौरे के लिए अपनी 16 सदस्यीय अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी. ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम सितंबर में भारत का दौरा करेगी, जहां वो मेजबान टीम के साथ तीन वनडे और दो अनऑफिशियल (यूथ) टेस्ट मैच खेलेगी. इस दौरे के लिए चुनी गई टीम में तेज गेंदबाज विल बायरोम और केसी बार्टन को भी शामिल किया गया है. ये दोनों खिलाड़ी इस साल अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे.

कोच टिम नीलसन की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई टीम 18 सितंबर से अपने भारत दौरे की शुरुआत करेगी. इंडिया अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच वनडे सीरीज के मुकाबले 18 से 23 सितंबर के दौरान राजकोट में खेले जाएंगे. वहीं दो अनऑफिशियल यूथ टेस्ट मैच 27 सितंबर से 8 अक्तूबर के दौरान अहमदाबाद में होने हैं. यह दौरा ऑस्ट्रेलियाई युवा खिलाड़ियों के लिए भारतीय परिस्थितियों में खुद को परखने का बड़ा मौका देगा.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की हेड ऑफ नेशनल डेवलपमेंट सोन्या थॉम्पसन ने कहा, ‘हमें खुशी है कि ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ियों को हमारे डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है. भारत जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में मजबूत विपक्ष के खिलाफ खेलना खिलाड़ियों के तकनीकी और मानसिक विकास के लिए बेहद अहम होगा.’

ऑस्ट्रेलियाई U-19 टीम: केसी बार्टन, हेडन बारबुलोविक, एली ब्रेन, विल बायरोम, ब्लैक कैटल, जैक जोस्नेक, स्पेंसर ग्रीन, कॉनन ग्रेगरी, चार्ली हेंडरसन, जेड हॉलिक, मैथ्यू लॉघ, नील पटेल, जैकब पीट्ज, पैट्रिक सुलिवन, थियो सिंगोस और थॉमस वासियो.

इस बीच, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की डेवलपमेंट टीम पहले ही चेन्नई पहुंच चुकी है. यह टीम MRF अकादमी प्रोग्राम में हिस्सा ले रही है, जहां स्पिन के अनुकूल विकेटों पर दो मल्टी-डे मैच खेले जाएंगे. पहला मैच 5-6 अगस्त और दूसरा मैच 10-11 अगस्त तक खेला जाएगा. इस टीम में टी20 इंटरनेशनल खेल चुके जोएल डेविस के अलावा अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाले कप्तान ह्यू वेइबगेन, 2024 के अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के खिलाफ तीन विकेट लेने वाले राफेल मैकमिलन, पूर्व अंडर-19 कप्तान जेसन संघा और स्पिनर लॉयड पोप भी शामिल हैं.

मेन्स डेवलपमेंट स्क्वॉड: आर्यन शर्मा, डग वॉरेन, ह्यू वेइबगेन, जैक सिनफील्ड, जेसन संघा, जेडन गुडविन, जोएल डेविस, लॉयड पोप, मैट गिल्क्स, राफेल मैकमिलन, रिले किंग्सेल और स्टीवन होगन.