बड़ौली और रॉकी पर गैंगरेप की FIR दर्ज करवाने वाली पीड़ित महिला आई सामने, बोली- सबूत के साथ जल्द करूंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

बड़ौली और रॉकी पर गैंगरेप की FIR दर्ज करवाने वाली पीड़ित महिला आई सामने, बोली- सबूत के साथ जल्द करूंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल पर गैंगरेप की FIR दर्ज करवाने वाली महिला पहली बार सामने आई। महिला ने वीडियो जारी कर कहा कि, उसकी जान को खतरा है। उन लोगों पर हैवानियत सवार थी। उन्होंने अपनी उम्र का भी ख्याल नहीं रखा।

पीड़ित महिला ने आगे कहा कि, डेढ़ साल से मुझ पर क्या बीत रही है, मैं किसी को नहीं बता सकती। लोग मुझे गलत बता रहे हैं। उन लोगों ने मेरी फ्रेंड को डराकर झूठा बयान देने को मजबूर किया। जबकि घटना के दिन वो रूम में मौजूद थी। इसके साथ ही पीड़ित महिला ने दावे करते हुए कहा कि, वो जल्द ही सबूतों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी

आपको बता दे कि, मोहन लाल बड़ौली और रॉकी मित्तल के खिलाफ 13 दिसंबर 2024 को हिमाचल के कसौली थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया था। मामला सामने आने के बाद केस की गवाह और पीड़िता की फ्रेंड ने कहा था कि, ये मामला झूठा है। और वो मोहन लाल बड़ौली को नहीं जानती। होटल में सिर्फ रॉकी मित्तल मिला था

जानिए पीड़ित महिला ने क्या-क्या कहा ?

  • पीड़ित महिला ने वीडियो जारी कर कहा कि, मैं आप सभी को अपना दर्द बताना चाहती हूं। वो घटना बताना चाहती हूं, जो सोचने पर भी मरने का मन करता है। मेरे साथ जो बीती है। मेरे साथ 2 लोगों ने 3 जुलाई 2023 की रात को कसौली में गलत काम किया। उनका नाम सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने मेरे साथ इतना गलत किया है, मैं आपको नहीं बता सकती।
  • पीड़ित महिला ने कहा कि, मुझे डराया और धमकाया जा रहा है। मुझे मारने की धमकी दी जा रही है। जो भी लोग मुझ पर सवाल उठा रहे हैं कि केस झूठा है। मैं आपसे जवाब चाहती हूं। आपके घर में कोई बेटी हो, उसके साथ कोई बड़ी उम्र का आदमी ऐसा गलत करे, तो क्या आप उसे ही गुनहगार बताएंगे? उस लड़की के ही बारे में गलत बोलेंगे? क्या वो गलत नहीं हो सकते?
  • मैं आपको एक और चीज बताना चाहूंगी। इस केस के 2 गवाह थे। एक मेरे बॉस और दूसरी मेरी फ्रेंड। मेरी फ्रेंड उस रूम में थी। उसका एड्रेस मैंने किसी को नहीं दिया। उसका पता सिर्फ होटल के पास था। इन लोगों ने उसका पता निकलवाकर, उसे डरा-धमकाया और उसे झूठा बयान देने को मजबूर किया। मैं उसका दर्द समझ सकती हूं।
  • इसके साथ ही पीड़ित महिला ने कहा कि, हमें फोन कर पंचकूला बुलाया गया था। वहां हमारे खिलाफ झूठी शिकायत दी थी। हमें फंसाने की कोशिश की थी। मेरे देशवासियों, महिला आयोग और पुलिस से विनती है कि, मेरा एड्रेस किसी को ना दीजिएगा, मेरी जान को खतरा है। वो लोग जब मेरी फ्रेंड का पता निकाल सकते हैं, तो मेरा भी निकाल सकते हैं।
  • दूसरी बात मैं आप लोगों से बस रिक्वेस्ट कर रही हूं कि मेरा साथ दीजिए। अपनी लड़ाई आधी नहीं छोड़ सकती। आने वाले समय में मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगी, जिसमें मैं सबूतों के साथ उनके सामने आऊंगी। इस टाइम मुझे बहुत खतरा है, इसलिए मैं सामने नहीं आ रही थी। इन लोगों ने मुझे झूठा फंसा दिया, प्लीज मेरी मदद कीजिए।

आपको बता दें कि, मोहन लाल बड़ौली और रॉकी मित्तल पर 13 दिसंबर 2024 को गैंगरेप की FIR दर्ज की गई थी। 14 जनवरी को अचानक इसकी FIR की कॉपी सामने आ गई । जिसमें पीड़ित महिला ने कहा कि, वो अपनी सहेली और अपने बॉस अमित के साथ घूमने कसौली गई थी। वहां होटल में बड़ौली और रॉकी मित्तल मिले। जो उसे व उसकी सहेली को कमरे में ले गए। जहां बड़ौली ने नौकरी और रॉकी मित्तल ने मॉडल बनाने का झांसा देकर जबरन शराब पिलाई और फिर गैंगरेप कर कमरे से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पंचकूला में बुलाकर किसी केस में फंसाने की कोशिश की।

15 जनवरी को पीड़ित महिला ने जिस सहेली को गवाह बनाया, वो पंचकूला में मीडिया के सामने आई। उसने कहा कि, कसौली के होटल में वो सिर्फ सिंगर रॉकी मित्तल से मिली थी। वो ना तो मोहन लाल बड़ौली को जानती है और ना ही उसने उन्हें वहां देखा। मुझे तो केस दर्ज होने के बाद पता चला कि मुझे गवाह बनाया है। सहेली ने कहा कि अगर इतने बड़े होटल में गैंगरेप होता तो क्या वो चिल्लाती नहीं। आसपास के लोगों को पता नहीं चलता। ये पूरा मामला झूठा है। मैं शराब भी नहीं पीती।

16 जनवरी को पीड़ित महिला के बॉस अमित बिंदल ने दावा किया कि, गैंगरेप वाली घटना के दिन मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल उसी होटल में रुके थे। वो भी पीड़िता और उसकी सहेली के साथ घूमने कसौली गए थे। वो और दोनों महिलाएं अलग-अलग कमरे में रुके थे। इस दौरान गैंगरेप हुआ या नहीं, इसके बारे में उन्हें पता नहीं है।

Abhishek Saini

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

7 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

17 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago