Categories: क्रिकेट

प्रीति पवार ने 5-0 से जीता सेमीफाइनल, राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में बनाई जगह

ग्लास्गो
 भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार (54 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को 5-0 से पराजित कर शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में जगह बना ली।

भिवानी की एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता 22 वर्षीय प्रीति ने मुकाबले के दौरान शुरू से अंत तक दबदबा बनाए रखा। उन्होंने बांयी ओर से सटीक पंच और प्रभावी जवाबी हमले के दम पर म्वापे को लगातार दबाव में रखा।

म्वापे पूरे मुकाबले में प्रभावी पंच लगाने के लिए जूझती रहीं, जबकि प्रीति के संयोजित पंच का उनके पास कोई जवाब नहीं था।

पहले दो राउंड में जाम्बिया की मुक्केबाज को तीन बार ‘एट काउंट’ का सामना करना पड़ा, जो भारतीय मुक्केबाज के एकतरफा वर्चस्व का प्रमाण रहा।

दूसरे राउंड में प्रीति के प्रदर्शन से प्रभावित सभी पांच निर्णायकों ने उन्हें 10-8 का स्कोर दिया। अंतिम राउंड में म्वापे मुकाबले में वापसी की कोशिश करने के बजाय प्रीति के आक्रामक हमलों से बचती नजर आईं।

अब फाइनल में प्रीति का सामना कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो से होगा, जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड की लॉरेन मैकी को 4-1 से हराया।

Rupesh Jha

Recent Posts

कराची में गैंगवार की वापसी? गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

बलूचिस्तान  पाकिस्तान के सबसे चर्चित गैंगस्टरों में गिने जाने वाले उजैर बलोच के भाई जुबैर…

10 minutes ago

SCO Summit 2027: क्या इस्लामाबाद जाएंगे PM मोदी? पाकिस्तान कर रहा न्योता भेजने की तैयारी

 नई दिल्ली पाकिस्तान ने औपचारिक रूप से संकेत दिए हैं कि वह वर्ष 2027 में…

11 minutes ago

एमनेस्टी का बड़ा दावा: 7 अक्टूबर 2023 के बाद भारत से इजरायल भेजे गए हथियारों के हजारों शिपमेंट

 नई दिल्ली गाजा युद्ध के दौरान भारत ने इजरायल को हथियार, गोला-बारूद और सैन्य उपकरणों…

11 minutes ago

छत्तीसगढ़ में विकसित होगी आधुनिक विज्ञान अधोसंरचना

छत्तीसगढ़ में विकसित होगी आधुनिक विज्ञान अधोसंरचना साइंस सिटी, रीजनल साइंस सेंटर, एआई गैलरी और…

11 minutes ago

CG में खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 472 जगहों पर छापे; 68 हजार बोरी जब्त, 11 पर FIR

रायपुर. कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने प्रेस कांफ्रेंस कर कृषि विभाग की उपलब्धियों की जानकारी…

11 minutes ago

ताइपे ओपन में उन्नति हुड्डा का जलवा, देविका को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं

ताइपे भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने शुक्रवार को ताइपे ओपन के महिला सिंगल्स के…

12 minutes ago