ताइपे
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने शुक्रवार को ताइपे ओपन के महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में हमवतन देविका सिहाग को 23-21, 21-16 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दो भारतीय खिलाड़ियों के बीच हुए इस मुकाबले का पहला गेम बेहद रोमांचक रहा, जहां उन्नति ने धैर्य का परिचय देते हुए 23-21 से जीत दर्ज की।
उन्नति ने शानदार शुरुआत करते हुए 11-3 की बढ़त बना ली, लेकिन देविका ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 21-21 से बराबर कर दिया। उन्नति ने निर्णायक क्षणों में संयम बनाए रखते हुए लगातार दो अंक जीतकर पहला गेम 23-21 से अपने नाम कर लिया।
तीसरी वरीयता प्राप्त 18 वर्षीय उन्नति ने दूसरे गेम में भी अपना दबदबा कायम रखा और आठवीं वरीय देविका को 21-16 से शिकस्त देकर 42 मिनट में मुकाबला जीत लिया। सेमीफाइनल में उन्नति का सामना चीनी ताइपे की चियू पिन-चियान और वियतनाम की गुयेन थुई लिन्ह के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा।
बलूचिस्तान पाकिस्तान के सबसे चर्चित गैंगस्टरों में गिने जाने वाले उजैर बलोच के भाई जुबैर…
नई दिल्ली पाकिस्तान ने औपचारिक रूप से संकेत दिए हैं कि वह वर्ष 2027 में…
नई दिल्ली गाजा युद्ध के दौरान भारत ने इजरायल को हथियार, गोला-बारूद और सैन्य उपकरणों…
छत्तीसगढ़ में विकसित होगी आधुनिक विज्ञान अधोसंरचना साइंस सिटी, रीजनल साइंस सेंटर, एआई गैलरी और…
रायपुर. कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने प्रेस कांफ्रेंस कर कृषि विभाग की उपलब्धियों की जानकारी…
नई दिल्ली NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच में CBI को बड़ा सुराग मिला…