Categories: विदेश

कराची में गैंगवार की वापसी? गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

बलूचिस्तान 

पाकिस्तान के सबसे चर्चित गैंगस्टरों में गिने जाने वाले उजैर बलोच के भाई जुबैर बलोच पर गुरुवार शाम कराची के ल्यारी इलाके में जानलेवा हमला हुआ. डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, दो हथियारबंद हमलावरों ने बाइक पर पहुंचकर जुबैर पर अंधाधुंध फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. पुलिस के अनुसार, हमले में 40 साल के जुबैर बलोच गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उनके सीने और पेट में कई गोलियां लगीं. उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल कराची ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई. गोलीबारी में दो राहगीर भी घायल हुए। 

कैसे हुआ हमला?
साउथ DIG सैयद असद रजा ने डॉन न्यूज को बताया कि जुबैर अपने घर के बाहर सिंगु लेन इलाके में मौजूद था, तभी मोटरसाइकिल पर आए दो हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. रिपोर्ट के मुताबिक, पास की एक दुकान के मालिक ने जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद हमलावर चेहरा ढककर मौके से भाग निकले। 

पुलिस किन एंगल से कर रही जांच?
DIG रजा के अनुसार, पुलिस इस हमले की जांच कई पहलुओं से कर रही है. इसमें गैंगवार, पुरानी व्यक्तिगत दुश्मनी और दूसरे संभावित कारण शामिल हैं. एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ने नाम न बताने की शर्त पर डॉन को बताया कि जुबैर हाल ही में एक राजनीतिक दल में शामिल हुए थे और पिछले कुछ महीनों से इलाके में उस पार्टी के झंडे लगा रहे थे. उसी व्यक्ति ने यह दावा भी किया कि कराची ऑपरेशन के दौरान दुबई और ईरान भागे कुछ गैंग सदस्य हालिया अमेरिका-ईरान संघर्ष के बाद वापस लौट आए हैं. हालांकि यह स्थानीय स्तर पर चल रही चर्चा है और इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

Rupesh Jha

Recent Posts

SCO Summit 2027: क्या इस्लामाबाद जाएंगे PM मोदी? पाकिस्तान कर रहा न्योता भेजने की तैयारी

 नई दिल्ली पाकिस्तान ने औपचारिक रूप से संकेत दिए हैं कि वह वर्ष 2027 में…

41 minutes ago

एमनेस्टी का बड़ा दावा: 7 अक्टूबर 2023 के बाद भारत से इजरायल भेजे गए हथियारों के हजारों शिपमेंट

 नई दिल्ली गाजा युद्ध के दौरान भारत ने इजरायल को हथियार, गोला-बारूद और सैन्य उपकरणों…

41 minutes ago

छत्तीसगढ़ में विकसित होगी आधुनिक विज्ञान अधोसंरचना

छत्तीसगढ़ में विकसित होगी आधुनिक विज्ञान अधोसंरचना साइंस सिटी, रीजनल साइंस सेंटर, एआई गैलरी और…

41 minutes ago

CG में खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 472 जगहों पर छापे; 68 हजार बोरी जब्त, 11 पर FIR

रायपुर. कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने प्रेस कांफ्रेंस कर कृषि विभाग की उपलब्धियों की जानकारी…

42 minutes ago

ताइपे ओपन में उन्नति हुड्डा का जलवा, देविका को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं

ताइपे भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने शुक्रवार को ताइपे ओपन के महिला सिंगल्स के…

42 minutes ago

CBI का बड़ा खुलासा! टीचर्स को घर जाने की छूट, कोचिंग में पढ़ाए गए वही सवाल; ऐसे लीक हुआ NEET पेपर

नई दिल्ली NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच में CBI को बड़ा सुराग मिला…

42 minutes ago