पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 224 करोड़ 75 लाख रुपये की राशि जारी

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 224 करोड़ 75 लाख रुपये की राशि जारी

भोपाल

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों की शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य को सुदृढ़ वित्तीय संबल प्रदान करने के ध्येय से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 224 करोड़ 75 लाख रुपये की राशि स्वीकृत एवं जारी की गई है। इस जनकल्याणकारी पहल के माध्यम से राज्य के विद्यालयों में कक्षा 9वीं एवं 10वीं में अध्ययनरत पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को समयबद्ध रूप से छात्रवृत्ति का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनकी शैक्षणिक यात्रा में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा उत्पन्न न हो।

आयुक्त डॉ. सतेन्द्र सिंह ने बताया कि राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर की संवेदनशीलता, सुदृढ़ मंशा एवं मार्गदर्शन के अनुरूप विभाग पिछड़े वर्ग के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षणिक उन्नयन के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्यरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को प्री-मैट्रिक समेकित छात्रवृत्ति का पारदर्शी एवं सुचारु भुगतान नियत समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह समूची राशि आयुक्त, लोक शिक्षण को अंतरित कर दी गई है, जिससे वितरण प्रक्रिया को त्वरित गति प्रदान की जा सके।

राज्य सरकार का यह समयानुकूल कदम पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों के मध्य शिक्षा के प्रति नए उत्साह एवं विश्वास का संचार करने तथा उन्हें स्वावलंबी बनाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा। विभाग की इस समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली से प्रदेश के लाखों विद्यार्थी प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे, जिससे न केवल उच्च शिक्षा के लिए सशक्त आधार तैयार होगा बल्कि समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्ग के शैक्षणिक और सामाजिक सशक्तिकरण को भी नई दिशा प्राप्त होगी।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, कई जिलों में कर्फ्यू, सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर

नेपाल के सुनसरी जिले से शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा अब कई अन्य इलाकों तक फैल…

16 minutes ago

1 किलो से चूके गोल्ड! लवप्रीत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता सिल्वर मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्टार वेटलिफ्टर Lovepreet Singh ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

55 minutes ago

रहाणे के संन्यास पर रोहित हुए भावुक, कोहली ने भी दी खास विदाई

भारतीय क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाज़ और पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों…

1 hour ago

SC की दोटूक! ‘आप कोर्ट नहीं हैं, सिर्फ सलाह और सिफारिश दे सकते’, अनुसूचित जाति आयोग की शक्तियों पर बड़ी टिप्पणी

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति…

2 hours ago

न्यू मार्केट को मिलेगी आधुनिक पार्किंग की सौगात, जल्द शुरू होगी सराउंडिंग पार्किंग

भोपाल। राजधानी के सबसे व्यस्त और प्रमुख व्यावसायिक केंद्र न्यू मार्केट में लंबे समय से…

2 hours ago

जलापूर्ति योजनाओं के दीर्घकालीन सुचारू संचालन के लिए जल संचय और जल संरक्षण जरूरी – अरुण साव

रायपुर जलापूर्ति योजनाओं के दीर्घकालीन सुचारू संचालन के लिए जल संचय और जल संरक्षण जरूरी…

2 hours ago