पाली में बस-पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, दो गंभीर घायल

उमरिया/बिरसिंहपुर पाली
पाली थाना क्षेत्र के जोहिला मोड़ के पास एक यात्री बस और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक एवं उसका सहायक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मार्ग पर घंटों तक यातायात बाधित रहा।

जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 21 जी 1039 पाली स्थित राम किराना स्टोर्स से किराना सामग्री लेकर नौरोजाबाद जा रहा था। इसी दौरान जोहिला पुल के पहले मोड़ पर सामने से आ रही प्रयागराज बस सर्विस की यात्री बस क्रमांक एमपी 18 पी 2250 से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

राहगीरों ने किया रेस्क्यू

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन में फंस गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए लोहे की रॉड और अन्य साधनों की मदद से वाहन का दरवाजा खोलकर चालक को बाहर निकाला। उनकी मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में उपचार जारी

दुर्घटना में घायल अमन खंडेलवाल (26) पिता अरुण खंडेलवाल निवासी वार्ड क्रमांक 6 पाली तथा कीर्तन दास चौधरी (50) पिता मंगलदास चौधरी निवासी वार्ड क्रमांक 5 पाली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

घंटों लगा रहा जाम

हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात कई घंटों तक प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने पहले छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कराई तथा बाद में क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर मार्ग को सुचारु कराया।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Rupesh Jha

Recent Posts

ईरान का 7 दिन में होर्मुज खोलने का ऑफर ट्रंप ने ठुकराया, बोले- तेहरान को नहीं मिलेगी राहत

वाशिंगटन ईरान ने जब सात दिन में होर्मुज को खोलने के लिए अपनी शर्तें रखीं…

1 hour ago

2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन ने भविष्य को लेकर दिया बड़ा संकेत

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप…

2 hours ago

तमिलनाडु का अनोखा मामला, SC सूची से बाहर होने की मांग कर रहा देवेंद्रकुला वेल्लालर समुदाय

चेन्नई तमिलनाडु में एक जाति है देवेंद्रकुला वेल्लालर (Devendra kula Vellalar- DVK), जो कि दलित…

2 hours ago

फटे होंठों से हैं परेशान? घर पर बनाएं 2 चीजों से नेचुरल लिप बाम

मौसम बदलने के साथ ही सूखे, फटे और बेजान होंठों की समस्या आम हो जाती…

2 hours ago

दुनिया पर कर्ज का पहाड़! 365 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा ग्लोबल डेट, 6 महीने में बढ़ा ₹10 ट्रिलियन

नई दिल्ली दुनिया कर्ज तले दबती जा रही है और ग्लोबल ऋण अब 365 ट्रिलियन…

2 hours ago

SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा प्लान, 30 सितंबर को दिल्ली में जुटेगा INDIA गठबंधन

नई दिल्ली वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश…

2 hours ago