पटेल का कांग्रेस पर हमला, बोले ‘घंटाघर में टंगी कांग्रेस की लिस्ट’

मध्यप्रदेश की मोहन सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस की लिस्ट को लेकर बड़ा हमला बोला है। एक ओर केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर ​विपक्ष मोदी सरकार को भला बुरा कह रही है तो वही बीजेपी नेता पटलवार करने से चूक नहीं रहे है। मोहन सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल ने केजरीवाल कैबिनेट मंत्रियों को चोर बताया है तो वही कांग्रेस की लिस्ट घंटाघर में टंगी होना बताया है।

दरअसल, अमरपाटन के दौरे पर पहुंचे मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपने एक बयान में कहा है कि चोर को कहा होना चाहिए, इसका उत्तर दिग्विजय सिंह दें, खुद को देश का सबसे ईमानदार बताने वाली पार्टी आम आदमी पार्टी का पूरा मंत्रिमंडल समेत मुख्यमंत्री जेल में है‌। इसकी जांच कई महीनों से चल रही थी, यह बात पूरा देश जानता है। वही मंत्री पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची को लेकर कहा है कि जबलपुर में सोशल मीडिया पर चल रहा है कि घंटाघर चौराहे पर टिकट टंगी है जो लेना चाहे ले ले। कांग्रेस के पास कोई उम्मीदवार नहीं है, हार के डर से कोई भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहता है। तभी तो कांग्रेस अभी तक प्रत्याशियों की सूची घोषित नहीं कर पा रही है।

आपको बता दें कि मंत्री पटेल शुक्रवार को रीवा और मऊगंज का दौरा पर पहुंचे थे। इस दौरान वह अमरपाटन से होते हुए मैहर पहुंचे। जहां उन्होंने मां शारदा के दर्शन कर पूजन की। इसके बाद मंत्री पटेल ने मैहर में बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पार्टी की बैठक में शामिल हुए।

 

admin

Recent Posts

जयपुर में “सहकार से समृद्धि” पर पहली क्षेत्रीय कार्यशाला, सहकारी सुधारों को मिलेगी नई रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी…

10 hours ago

राघव चड्ढा पर केजरीवाल की सामने आई पहली प्रतिक्रिया

राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी…

14 hours ago

वक्त से पहले होगी बारिश, देश में समय से पहले मानसून देगा दस्तक ! IMD ने दी जानकारी

अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली…

15 hours ago

राघव चड्ढा ने छोड़ी AAP, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में होंगे शामिल

AAP में बड़ी फूट की खबर सामने आई है। 'आम आदमी पार्टी' के संस्थापक सदस्य…

15 hours ago

कंसाई नेरोलैक ने अपने पेंट को भारतीय इतिहास के सबसे कठिन टेस्ट से पार किया

मुंबई, महाराष्ट्र, भारत कुछ लोग सिर्फ दावे करते हैं और कुछ लोग दावे साबित करते…

16 hours ago

राजधानी देहरादून में निकाली गई ‘महिला जन आक्रोश रैली’, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जहां…

16 hours ago