Haryana
Haryana : हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी (Nayab Saini )। मंगलवार की शाम को राज्यपाल बंडारू दंतात्रेय ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इससे पहले आज दिन में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर नायाब सैनी (Nayab Saini) के नाम पर मुहर लगी थी।
शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
नायब सैनी ने डिजीटल प्लेटफॉर्म X पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताता हुए लिखा कि सर्व सम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश प्रभारी श्री बिप्लब देव और पूर्व मुख्यमंत्री जी सभी विधायकगण और आजाद विधायकों का आभार।Haryana
CM मनोहरलाल ने राज्यपाल को सौंपा था इस्तीफा
CM मनोहरलाल ने मंगलवार को राज्यपाल बंडारू दंतात्रेय को इस्तीफा सौंपा था, जिसके बाद पूरे कैबिनेट ने एक बाद एक अपना इस्तीफा पेश किया। जननायक जनता पार्टी के साथ बीते 4 वर्षों से जारी गठबंधन टूटने के बाद भाजपा राज्य में निर्दलीय विधायकों के साथ एक बार प्रदेश की कमान संभाल रही हैHaryana
ओबीसी समुदाय से रखते हैं संबंध
बता दें, कि इससे पहले करनाल के सांसद संजय भाटिया और गृह मंत्री अनिल विज भी इस रेस में थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ओबीसी समुदाय से संबंध रखते हैं। हाल ही में उन्हें हरियाणा में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। वह कुरूक्षेत्र से भाजपा के सांसद हैं।Haryana
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल आने का…
HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…