Uncategorized

नागा संन्यासी बने 1500 गृहस्थ और युवा, युवाओं ने महाकुंभ में त्यागा सांसारिक मोह। पढिए कैसे बनते है नागा साधु

नागा-संन्यासी-बने-1500-गृहस्थ

144 वर्ष बाद आए इस महाकुंभ के त्रिवेणी तट पर 1500 गृहस्थ और युवा सांसारिक मोह-माया छोड़ वैराग्य के रास्ते पर चल पड़े हैं। और इसकी शुरूआत हुई माता-पिता सहित अपनी सात पीढ़ियों का पिंडदान करने से। पिंडदान के बाद ही उन्होंने नागाओं के रहस्यलोक में प्रवेश किया। गौरतलब है कि अब इनका अपने घर-परिवार से कोई नाता नहीं रहा है उनका उनके परिवार से वास्ता पूरी तरह टूट गया है।

बात यहीं तक खत्म नहीं होती है अब ये सभी लोग जिन्होंने नागाओं के लोक में प्रवेश किया है वो जीवन भर सनातन धर्म की रक्षा, वैदिक परंपरा के संरक्षण, जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। और ये आंकड़े भी अभी नहीं रूकेंगे। अनेकों युवा और गृहस्थ आने वाले समय के दौरान इस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। आपको बता दें कि 19 जनवरी को महिलाओं को नागा बनाने की दीक्षा दी जाएगी। इसके बाद पुरुषों को 24 और 27 जनवरी को पुन: नागा संन्यासी बनाया जाएगा।

किस तरह से बनाए गए संन्यासी

महाकुंभ में संन्यासी बनने की प्रक्रिया उनकी मनोच्छा पर पूरी तरह आधारित है। गुरूओं के मार्गदर्शन में जब व्यक्ति नागा साधु बनने का प्रण लेता है उसके बाद उसकी संन्यासी बनने की आगे की प्रक्रिया शुरू की जाती है। महाकुंभ में गंगा के त्रिवेणी घाट पर उन्हें नागा संन्यासी बनाने की प्रक्रिया आरंभ हुई। सबसे पहले सभी का मुंडन करवाया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ सभी नागा संन्यासी बनने वाले लोगों को 108 बार गंगा में डुबकी लगवाई गई। और फिर उसके बाद पिंडदान की प्रक्रिया शुरू की गई। यहां गौर करने वाली बात ये है कि, उन्होंने खुद अपना पिंडदान किया और खुद को सांसारिक रूप से मृत होने की घोषणा कर दी

नागा संन्यासी बनने की प्रक्रिया

  • नागा संन्यासी बनने वाले व्यक्ति को 3 से 6 वर्ष तक परीक्षा देनी पड़ती है।
  • कड़े अनुशासन में रखा जाता है। उन्हें त्याग, तपस्या, ब्रह्मचर्य के रूप में खरा उतरना पड़ता है।
  • घर-परिवार से दूर रहना होता है। पूरी परीक्षा में खरा उतरता है तो उसका मुंडन करके पिंडदान करवाया जाता है।
  • नागा बनने वाले व्यक्ति का नया नाम रखा जाता है और अस्त्र-शस्त्र की शिक्षा दी जाती है।
  • उन्हें तंग तोड़ यानि लिंग भंग प्रक्रिया से गुजरना होता है, जो कि गुप्त ढंग से की जाती है।

तो नागा संन्यासी बनने के लिए आपको या कहें इन सभी लोगों को इन चरणों से गुजरना अनिवार्य है। नागा बनने वालों को महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान मौनी अमावस्या पर दिगंबर गायत्री मंत्र दिया जाएगा। अखाड़े की धर्मध्वजा के नीचे आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि सबको दिगंबर गायत्री मंत्र देंगे। इसके बाद उन्हें अमृत स्नान में शामिल किया जाएगा। इसके साथ सभी अखाड़े से पूर्ण रूप से जुड़ जाएंगे। और नागा संन्यासी बनने के लिए कठोर तप में लग जाएंगें।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

11 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

12 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

12 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

15 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

15 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

16 hours ago