सिंगरौली
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह की प्रचंड जीत पर सोमवार को सिंगरौली जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जीत का जश्न मनाया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने “दतिया तो झांकी है, मध्य प्रदेश बाकी है” के नारे लगाते हुए जीत को जनता का कांग्रेस के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए जीत की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उक्त अवसर पर सुरेश दुबे , रुपेश चंद्र पाण्डेय, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू , बालमुकुंद सिंह , बी के श्रीवास्तव, अखिलेश पाण्डेय , लोलर दुबे, बी एन त्रिपाठी, सुदामा कुशवाहा , शाहिद खान , विवेक सिंह बघेल, उसेद हसन, रामब्रिज कुशवाहा, अभिजीत द्विवेदी, अशोक कुशवाहा, रामकरण वर्मा रवि सिंह, संत शाह, अंकु शाह, मोनू सिंह सहित सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…
Rajasthan Uranium Mining Project: राजस्थान के सीकर जिले में करीब 3,000 करोड़ रुपये की लागत…
Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…
जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…