Categories: क्रिकेट

थाईलैंड में फुटबॉल मैच के दौरान गिरी बिजली, खिलाड़ी की मौत 12 घायल

नई दिल्ली
 दक्षिणी थाईलैंड में हुई दुखद घटना में एक खिलाड़ी की दर्दनाक मौत हो गई। लोकल फुटबॉल मैच के दौरान बिजली गिरने से 24 साल के थाई फुटबॉलर सोफवान अवाए की मौत हुई और 12 अन्य खिलाड़ी घायल हो गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें खिलाड़ी बारिश के बीच फुटबॉल खेल रहे थे, तभी अचानक पिच पर बिजली गिरी और जोरदार धमाका हुआ।

खबरों के अनुसार, विंगर के तौर पर खेलने वाले अवाए की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। ‘द इंडिपेंडेंट’ के अनुसार, यह घटना गोलोक FA कप के दौरान हुई, जो एक लोकल टूर्नामेंट है और जिसमें एमेच्योर और थाई-मलेशियन टीमें हिस्सा लेती हैं। यह मैच अवाए की टीम SAMCOLTS और अबू x नोंग सिरिन के बीच खेला गया था।

जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आया, हर तरफ से शोक संदेश आने लगे। कुछ यूजर्स ने ऐसे हालात में मैच कराने के फैसले पर भी सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, “यह बहुत दुखद है। तूफान के दौरान मैच रोकना हर जगह एक जरूरी नियम होना चाहिए।”

एक और यूजर ने लिखा, “यह बहुत बुरा और दुखद है। सोचिए, आप अपने बच्चे को फुटबॉल खेलते देख रहे हों और ऐसा हो जाए। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।” एक अन्‍य कमेंट में कहा गया, “इसके लिए लीग जिम्मेदार है, उन्हें और सावधानी बरतनी चाहिए। जिस खिलाड़ी पर बिजली गिरी, उसकी आत्मा को शांति मिले।”

283 लोगों की मौत हुई
न्यूज आउटलेट ने यह भी बताया कि थाईलैंड में बिजली गिरने से मौतें आम बात हैं। डिपार्टमेंट ऑफ डिजीज कंट्रोल के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया कि 2020 से 2024 के बीच देश भर में कम से कम 283 लोग बिजली की चपेट में आए और उनमें से कई की मौके पर ही मौत हो गई।

मलेशियाई समाचार एजेंसी ‘बरनामा’ के अनुसार, पुलिस प्रमुख थुन सिरिखुंट ने कहा, “इमरजेंसी मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन घटना में लगी गंभीर चोटों के कारण पीड़ित की मौत हो गई।” मंगलवार को फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ थाईलैंड ने अवाए की दुखद मौत पर शोक व्यक्त किया।

फुटबॉल एसोसिएशन ने लिखा, “एसोसिएशन इस नुकसान पर शोक व्यक्त करता है और दुख की इस घड़ी में परिवार, घटना से जुड़े लोगों और फुटबॉल क्लब के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता है।”

Rupesh Jha

Recent Posts

SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा प्लान, 30 सितंबर को दिल्ली में जुटेगा INDIA गठबंधन

नई दिल्ली वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश…

48 minutes ago

UN में शहबाज शरीफ के दावे पर भारतीय राजनयिक का रिएक्शन, कैमरे में कैद हुआ पल

नई दिल्ली संयुक्त राष्ट्र महासभा यानी की UN में भारतीय राजनयिक की पाकिस्तानी पीएम शहबाज…

1 hour ago

ट्रंप का बड़ा दांव! US डीजल एक्सपोर्ट पर लग सकता है बैन, दुनिया में बढ़ेगा ईंधन संकट का खतरा

 वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डीजल के निर्यात पर रोक लगाने की बात कही…

2 hours ago

उज्ज्वल निकम का किरदार निभाने से घबराए थे राजकुमार राव, बोले- ‘जिस चीज से डर लगे, उसे जरूर करना चाहिए’

मुंबई   अभिनेता राजकुमार राव और वामिका गब्बी आगामी फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल…

3 hours ago

पाकिस्तान पर IMF का दबाव! ₹7 अरब डॉलर के लोन के लिए 174 बदलावों की शर्त

नई दिल्‍ली इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने पाकिस्‍तान को बड़ा झटका दिया है. आईएमएफ ने…

3 hours ago

दिवाली-दशहरा पर रेलवे की बड़ी सौगात! 102 फेरे चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, आज से बुकिंग शुरू

 नई दिल्‍ली अगर आप दशहरा-दिवाली पर घर जाना चाहते हैं तो भारतीय रेलवे आपके लिए…

3 hours ago