आसन (द. कोरिया)
ताइपे ओपन चैंपियन तन्वी शर्मा ने कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करते हुए बुधवार को दूसरे दौर में जगह बना ली, लेकिन पुरुष सिंगल्स में विश्व चैंपियनशिप के पूर्व रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत को पहले ही दौर में हारकर बाहर होना पड़ा।
तीसरी वरीयता प्राप्त तन्वी ने चीन की युआन एन क्वी को सीधे गेम में 21-16, 21-15 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। महिला सिंगल्स के अन्य मुकाबलों मे रक्षिता रामराज ने शानदार वापसी करते हुए कोरिया की यू आ योन को 22-24, 21-12, 21-13 से हराया। वहीं मानसी सिंह ने किम जू यून को 14-21, 21-19, 21-9 से मात दी।
इशारानी बरुआ ने स्थानीय खिलाड़ी ली सो युल को 21-18, 15-21, 21-7 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। आठवीं वरीयता प्राप्त अनमोल खरब ने भी पहला गेम गंवाने के बाद हांगकांग की लो सिन यान हैप्पी को 16-21, 21-17, 21-12 से शिकस्त दी।
पुरुष सिंगल्स में श्रीकांत को इजरायल के डेनियल डुबोवेंको ने कड़े मुकाबले में 20-22, 21-14, 12-21 से हराया। किरण जार्ज, मिथुन मंजूनाथ, तरुण मन्नेपल्ली और रौनक चौहान भी पहले दौर में ही बाहर हो गए।
जयपुर। राजस्थान की राजनीति में विधानसभा का नया भवन अपनी भव्यता के साथ एक अनोखे…
जोधपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही दूसरे राज्यों की महिलाओं के लिए…
बारां। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव का प्रचार तेज होने के साथ ही बारां जिले में…
Rajasthan IAS Shikhar Agrawal News: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल अमेरिका से लौटकर…
Pushkar Camel Fair 2026: राजस्थान के अजमेर जिले में विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले की…
Rajasthan News: राजस्थान के नागौर जिले से दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का एक ऐसा वीडियो…