राजस्थान

जोधपुर: स्मार्ट मीटरों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन,जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने का लगाया आरोप,“स्मार्ट मिटरों से निजी कंपनियों को पहुंचेगा फायदा”

स्मार्ट मिटरों से निजी कंपनियों को पहुंचेगा फायदा”

जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने का लगाया आरोप

जोधपुर: स्मार्ट मीटरों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

राज्य में बिजली उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर थोपे जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सोमवार को जोधपुर जिले के फलोदी में स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर कांग्रेस सड़क पर उतर आई… कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया और राज्य सरकार पर बिना जन सहमति के स्मार्ट मीटर लगाने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कांग्रेस नेता प्रकाश छंगाणी ने कहा कि, सरकार उपभोक्ताओं से बिना पूछे घरों में स्मार्ट मीटर लगवा रही है, जिससे आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि, यह कदम उपभोक्ताओं के साथ अन्याय है और इसका हम हर स्तर पर विरोध करेंगे।

विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुंभ सिंह पातावत और पूर्व उपाध्यक्ष सलीम नागौरी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटरों के जरिए राज्य सरकार निजी कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचा रही है, जबकि उपभोक्ता बढ़ते बिजली बिलों के बोझ से परेशान हैं।

नेताओं का आरोप है कि, स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में 15 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह योजना केवल जनता से पैसा वसूलने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही विद्युत मंत्री के नाम अधीक्षण अभियंता, फलोदी को ज्ञापन देते हुए यह मांग की गई कि जब पुराने मीटर ठीक से कार्य कर रहे हैं, तो उन्हें हटाने का कोई औचित्य नहीं बनता। ऐसे में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना को तत्काल रोका जाए।

इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। इनमें एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास, पूर्व पार्षद सत्यनारायण गुचिया, अशोक व्यास, प्रदीप भार्गव, एडवोकेट भंवरलाल जोशी, वंदना बोहरा, नीरु परिहार, महेश आचार्य, गोरधन जयपाल, लीलाधर कन्नौजिया, हितेश छंगाणी, नटवर शर्मा और झनकारी देवी सोनी सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

प्रदर्शन के दौरान मौजूद एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास ने कहा कि यह केवल मीटर बदलने का मामला नहीं है, बल्कि उपभोक्ताओं के अधिकारों को दरकिनार करने का प्रयास है। सरकार को यह समझना होगा कि जनता कोई प्रयोगशाला नहीं है, जहां बिना पूछे नई तकनीकें लागू कर दी जाएं।

वहीं सत्यनारायण गुचिया ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इस योजना पर रोक नहीं लगाई, तो कांग्रेस और आम नागरिक मिलकर पूरे राज्य में उग्र आंदोलन छेड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल फलोदी या जोधपुर की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का मामला है।

कांग्रेस नेताओं ने सरकार से आग्रह किया है कि वह जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस योजना को तत्काल प्रभाव से रोके और एक पारदर्शी प्रक्रिया अपनाए, जिसमें उपभोक्ताओं की सहमति के बिना कोई भी निर्णय न लिया जाए।
फिलहाल, राज्य सरकार की ओर से इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन विरोध की तीव्रता को देखते हुए आने वाले दिनों में यह मामला और बड़ा रूप ले सकता है।

Ritika Bhardwaj

Recent Posts

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

8 minutes ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

40 minutes ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

50 minutes ago

खेड़की दौला में बेटी का पीछा करते हुए हादसा, पुलिस जांच में मामला सड़क दुर्घटना का निकला

गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घायल होने के मामले में…

1 hour ago

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अखिलेश यादव के आरोपों से सियासी संग्राम

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर उठे सवाल अब उत्तर…

19 hours ago

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत: गहलोत के बयान से मानेसर कांड और पायलट विवाद फिर चर्चा में

राजस्थान की कांग्रेस राजनीति में एक बार फिर पुराने विवादों की गूंज तेज हो गई…

20 hours ago