Categories: क्रिकेट

जेमिमा और फातिमा के गले मिलने की तस्वीर ने जीता क्रिकेट फैंस का दिल

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले हमेशा रोमांच और भावनाओं से भरपूर होते हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव का असर क्रिकेट मैदान पर भी साफ दिखाई दिया है. हाल के कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंटों में भारतीय और पाकिस्तानी कप्तानों ने पारंपरिक प्री-मैच और पोस्ट-मैच हैंडशेक नहीं किया, जिससे यह मुद्दा लगातार चर्चा में रहा l

इसी माहौल के बीच इंग्लैंड में खेली जा रही द हंड्रेड विमेंस लीग से आई एक तस्वीर सुर्खियां बटोर रही है. साउथम्प्टन के द रोज बाउल में खेले गए मुकाबले में सदर्न ब्रेव्स ने बर्मिंघम फीनिक्स को 24 रनों से हराया. मैच खत्म होने के बाद भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स और पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना आमने-सामने आईं. दोनों ने पहले हाथ मिलाया और फिर एक-दूसरे को गले लगाया. कुछ सेकंड का यह दृश्य कैमरे में कैद हुआ और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया l

जेमिमा रोड्रिग्स और फातिमा सना का यह व्यवहार इसलिए ज्यादा चर्चा में है क्योंकि हाल के भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में ऐसी तस्वीरें देखने को नहीं मिली थीं. पिछले एक साल में दोनों देशों के बीच खेले गए कई बड़े मैचों में भारतीय कप्तानों ने पाकिस्तान के कप्तानों के साथ पारंपरिक हैंडशेक नहीं किया. यह बदलाव क्रिकेट जगत में लगातार चर्चा का विषय बना रहा l

इस सिलसिले की शुरुआत 2025 एशिया कप से चर्चा में आई, जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच मैच से पहले और बाद में हैंडशेक नहीं हुआ. इसके बाद यह क्रम कई बड़े टूर्नामेंटों में भी जारी रहा l

अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे और पाकिस्तान के फरहान यूसुफ ने टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाया. फिर आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2026 में सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा के बीच भी हैंडशेक नहीं हुआ. जबकि महिला टी20 विश्व कप 2026 के दौरा भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की फातिमा सना ने भी पारंपरिक हैंडशेक से परहेज किया l

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भले ही माहौल अलग रहा हो, लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खिलाड़ियों के रिश्ते हमेशा पेशेवर और दोस्ताना रहे हैं. जेमिमा रोड्रिग्स और फातिमा सना का यह गर्मजोशी भरा अभिवादन उसी की मिसाल बन गया. दोनों ने यह दिखाया कि मैदान पर मुकाबला कितना भी बड़ा क्यों ना हो, खिलाड़ियों के बीच सम्मान और खेल भावना हमेशा सबसे ऊपर रहता है l

Rupesh Jha

Recent Posts

TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

कोलकाता/नई दिल्ली   चुनाव आयोग ने टीएमसी में टूट के बाद ममता बनर्जी गुट को नए…

59 minutes ago

छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना…

रायपुर: प्रदेश में अधोसंरचना विकास को गति देने और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप मजबूत…

1 hour ago

कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण….

रायपुर: युवाओं को विकास के केंद्र में रखते हुए छत्तीसगढ़ की श्री विष्णु देव साय…

1 hour ago

महंगे रेटिनॉल सीरम का देसी विकल्प, गाजर और एलोवेरा से बनाएं नेचुरल एंटी-एजिंग सीरम घर पर

 बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर बारीक रेखाएं (फाइन लाइन्स), झुर्रियां, स्किन का ढीलापन और…

1 hour ago

भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में…

1 hour ago

रणबीर कपूर की राम के रोल में कास्टिंग पर फिर उठे सवाल, रामानंद सागर के पोते ने बताई वजह

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण लगातार सुर्खियों में चल रही है. हाल ही में इसका…

2 hours ago