Categories: क्रिकेट

अश्विन की सलाह, वर्ल्ड कप 2027 के लिए भुवनेश्वर कुमार की वापसी जरूरी

नई दिल्ली
 वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आगाज होने में अभी एक साल से ज्यादा का समय बचा है। लेकिन भारतीय टीम के संयोजन को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। खासकर जसप्रीत बुमराह के अलावा तेज गेंदबाजी आक्रमण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में मैनेजमेंट की ओर से इंग्लैंड दौरे पर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया। जिसमें बुमराह के अलावा कोई और गेंदबाज उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करता हुआ नजर नहीं आया। इसी बीच पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का कहना है कि सिलेक्टरों को भुवनेश्वर कुमार की वापसी का रास्ते खुल रखने चाहिए।

भुवनेश्वर कुमार को वर्ल्ड कप 2027 में देखना चाहते हैं अश्विन
रविचंद्रन अश्विन ने टीम इंडिया और बीसीसीआई चयनकर्ताओं को एक अहम सलाह दी है। अश्विन का मानना है कि अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को एक बार फिर वनडे टीम के लिए तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘अगर मुझसे पूछा जाए तो मैं भुवनेश्वर कुमार से जरूर बात करूंगा। उन्हें सभी घरेलू फर्स्ट क्लास और विजय हजारे ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट खेलने के लिए कहूंगा, ताकि वे पूरी लय में आकर दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए तैयार रहें। मुझे लगता है कि वहां उनकी जरूरत पड़ेगी।’

4 साल पहले खेला था ODI मैच
गौरतलब है कि भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी वनडे मुकाबला 4 साल पहला यानी 2022 में खेला था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 8 ओवर के स्पेल में 67 रन दिए थे। इसके बाद से 50 ओवर के खेल में उन्हें भारतीय जर्सी पहनने का मौका नहीं मिला। 121 वनडे इंटरनेशनल में उन्होंने 141 विकेट हासिल की हैं। हाल ही में आईपीएल 2026 में भुवी ने दिखाया था कि उनके भीतर अभी भी क्रिकेट बाकी है। आरसीबी की ओर से खेलते हुए उन्होंने 6 मुकाबलों में 28 विकेट अपने खाते में जोड़े।

टीम इंडिया की परेशानी दूर कर सकते हैं भुवी
अगर भुवनेश्वर कुमार को वनडे वर्ल्ड कप में जगह मिलती है तो टीम इंडिया की नंबर-8 के बल्लेबाज की दिक्कत भी दूर हो सकती है। एकदिवसीय मुकाबलों में 55 पारियों में उन्होंने 552 रन बनाए हैं। जिसमें 53 रन की नाबाद पारी भी शामिल है। यही उनका सर्वाधिक निजी स्कोर भी है। यानी भुवनेश्वर भारत के लिए बॉलिंग ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं। बशर्ते चयनकर्ता उनके बारे में विचार करें।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

कोलकाता/नई दिल्ली   चुनाव आयोग ने टीएमसी में टूट के बाद ममता बनर्जी गुट को नए…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना…

रायपुर: प्रदेश में अधोसंरचना विकास को गति देने और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप मजबूत…

1 hour ago

कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण….

रायपुर: युवाओं को विकास के केंद्र में रखते हुए छत्तीसगढ़ की श्री विष्णु देव साय…

1 hour ago

महंगे रेटिनॉल सीरम का देसी विकल्प, गाजर और एलोवेरा से बनाएं नेचुरल एंटी-एजिंग सीरम घर पर

 बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर बारीक रेखाएं (फाइन लाइन्स), झुर्रियां, स्किन का ढीलापन और…

1 hour ago

भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में…

1 hour ago

रणबीर कपूर की राम के रोल में कास्टिंग पर फिर उठे सवाल, रामानंद सागर के पोते ने बताई वजह

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण लगातार सुर्खियों में चल रही है. हाल ही में इसका…

2 hours ago