जबलपुर में लोकायुक्त का बड़ा छापा, ग्रामीण विकास बैंक के बाबू की 6 करोड़ से ज्यादा की काली कमाई का खुलासा

जबलपुर
 मध्य प्रदेश के जबलपुर में लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त की टीम ने मध्य प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक के बाबू (क्लर्क) सुभाष शर्मा के ठिकानों पर तड़के अचानक छापा मारा। अब तक की जाँच में 6 करोड़ रुपये से अधिक की काली कमाई और अनुपातहीन संपत्ति का पर्दाफाश हुआ है।

फार्म हाउस और आवास पर एक साथ दबिश
जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त पुलिस की टीम ने सुभाष शर्मा के त्रिमूर्ति नगर स्थित मुख्य मकान और उनके फार्म हाउस पर एक साथ छापामार कार्रवाई शुरू की। अचानक हुई इस कार्रवाई से बैंक कर्मचारी के घर में हड़कंप मच गया।

अघोषित संपत्ति का का आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद
लोकायुक्त अधिकारियों के मुताबिक, अब तक की जाँच में 6 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मकान, फार्म हाउस, जमीनों के दस्तावेज और अन्य बेनामी संपत्तियों की जानकारी सामने आई है। फिलहाल लोकायुक्त की टीम संपत्ति से जुड़े तमाम दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की गहनता से जांच कर रही है। अधिकारियों का अनुमान है कि कार्रवाई पूरी होने तक कई और अघोषित संपत्तियों तथा बड़े बैंक खातों का खुलासा हो सकता है। लोकायुक्त की यह कार्रवाई फिलहाल जारी है।

Rupesh Jha

Recent Posts

पाकिस्तान पर IMF का दबाव! ₹7 अरब डॉलर के लोन के लिए 174 बदलावों की शर्त

नई दिल्‍ली इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने पाकिस्‍तान को बड़ा झटका दिया है. आईएमएफ ने…

1 hour ago

दिवाली-दशहरा पर रेलवे की बड़ी सौगात! 102 फेरे चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, आज से बुकिंग शुरू

 नई दिल्‍ली अगर आप दशहरा-दिवाली पर घर जाना चाहते हैं तो भारतीय रेलवे आपके लिए…

2 hours ago

FD Rule Change: 1 अक्टूबर से बदलेंगे फिक्स्ड डिपॉजिट के नियम

नई दिल्ली  देश में सबसे सुरक्षित निवेशों में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को अहम माना जाता…

2 hours ago

अलग-अलग PF अकाउंट में जमा है पैसा? ऐसे करें एक जगह ट्रांसफर

 नई दिल्ली नौकरी बदलते ही PF का पैसा भी आपके साथ नई कंपनी में चला…

2 hours ago

ऑपरेशन सिंदूर में PAK पर बरसा था कहर, अब भारतीय ड्रोन पर अमेरिका की नजर

नई दिल्ली युद्ध अभ्यास 2026 के दौरान महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पर स्काईस्ट्राइकर लोइटिरिंग म्यूनिशन…

3 hours ago

भारत-US ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, 90% काम पूरा; कुछ मुद्दे बाकी

 नई दिल्‍ली भारत और अमेरिका के संबंधों में सालो से व्‍यापार सबसे बड़ा अड़चन बना…

3 hours ago