छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में नए नियम, अनुशासन पर जोर; अनुपस्थित छात्रों पर होगी कार्रवाई

जगदलपुर.

ब्लॉक बस्तर के उत्कृष्ट आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय घाटलोहंगा में शाला प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालय अनुशासन से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए.

दो वर्षों से लगातार अनुपस्थित विद्यार्थियों के नाम नियमानुसार निरस्त करने पर सहमति बनी. विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के मोबाइल उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्णय लिया गया. अभिभावकों से भी बच्चों के अनावश्यक मोबाइल उपयोग पर नियंत्रण रखने की अपील की गई. बैठक में जर्जर भवन की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया. बार-बार बिजली बाधित होने से पेयजल संकट और पढ़ाई प्रभावित होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा.

समिति ने बुनियादी सुविधाओं को जल्द दुरुस्त करने की मांग की. सदस्यों ने सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया. विद्यालय में नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए भी रणनीति बनाने पर चर्चा हुई. बैठक में जनप्रतिनिधि, शिक्षक और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे. समिति ने सभी निर्णयों को शीघ्र अमल में लाने पर सहमति जताई.

Rupesh Jha

Recent Posts

TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

कोलकाता/नई दिल्ली   चुनाव आयोग ने टीएमसी में टूट के बाद ममता बनर्जी गुट को नए…

26 minutes ago

छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना…

रायपुर: प्रदेश में अधोसंरचना विकास को गति देने और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप मजबूत…

41 minutes ago

कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण….

रायपुर: युवाओं को विकास के केंद्र में रखते हुए छत्तीसगढ़ की श्री विष्णु देव साय…

44 minutes ago

महंगे रेटिनॉल सीरम का देसी विकल्प, गाजर और एलोवेरा से बनाएं नेचुरल एंटी-एजिंग सीरम घर पर

 बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर बारीक रेखाएं (फाइन लाइन्स), झुर्रियां, स्किन का ढीलापन और…

44 minutes ago

भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में…

47 minutes ago

रणबीर कपूर की राम के रोल में कास्टिंग पर फिर उठे सवाल, रामानंद सागर के पोते ने बताई वजह

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण लगातार सुर्खियों में चल रही है. हाल ही में इसका…

1 hour ago