Categories: क्रिकेट

कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य जीतते ही 100 वर्षीय दादा से गले मिलीं मेगन कीथ

नई दिल्ली
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में स्कॉटलैंड की एथलीट मेगन कीथ ने सिर्फ कांस्य पदक ही नहीं जीता, बल्कि एक ऐसा भावुक पल भी दुनिया को दिया जिसे खेल प्रेमी लंबे समय तक याद रखेंगे.

महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में मेगन कीथ ने 14 मिनट 49.10 सेकेंड का अपना सीजन का सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया. जैसे ही उन्होंने फिनिश लाइन पार की, वह सीधे स्टैंड्स की ओर दौड़ीं और वहां मौजूद अपने 100 वर्षीय दादा को गले लगा लिया.

यह भावुक दृश्य कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मेगन  कीथ के इस जश्न ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया.

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की रोज डेविस ने 14:44.53 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनकी हमवतन जेसिका हल ने 14:45.01 के समय के साथ रजत पदक हासिल किया.

पारुल चौधरी का प्रदर्शन रहा निराशाजनक
भारत की अनुभवी एथलीट पारुल चौधरी इस रेस में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं. उन्होंने 15 मिनट 08.56 सेकेंड के समय के साथ 13वें स्थान पर रेस को फिनिश किया.

पारुल का व्यक्तिगत और इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ समय 15:04.26 है, जो उन्होंने हाल ही में फ्रांस के नाइस में आयोजित मीटिंग निकाइया प्रतियोगिता में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए हासिल किया था. हालांकि, ग्लासगो में वह उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं सकीं.

इससे पहले पारुल अपने पसंदीदा 3000 मीटर स्टीपलचेज़ स्पर्धा में भी पदक जीतने से चूक गई थीं. कॉमनवेल्थ गेम्स की विमेंस 5000 मीटर स्पर्धा में भारत का पदक जीतने का इंतजार अभी जारी है.

Rupesh Jha

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित: उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर…

1 hour ago

नागोया एशियन गेम्स में मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, शॉटपुट स्टार तूर होंगे दूसरे ध्वजवाहक

नई दिल्ली भारत के अभियान प्रमुख (Chef de Mission) सहदेव यादव ने शुक्रवार को मनु…

3 hours ago

कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा बनेंगी माता सीता, देव शर्मा ने रामायण से जुड़े किए बड़े खुलासे

'कच्चा बादाम' गर्ल के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा अब बड़े पर्दे पर डेब्यू करने…

3 hours ago

संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

नई दिल्ली अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक…

3 hours ago

मूडीज का बड़ा अनुमान, भारत की GDP ग्रोथ 1% बढ़कर 7% होने की उम्मीद

नईदिल्ली  मूडीज रेटिंग्स ने भारत की अर्थव्यवस्था के लिए अपना अनुमान बड़े पैमाने पर बढ़ा…

3 hours ago

अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को छोड़ा पीछे, 2026 में छक्कों की रेस में बनाई 10 सिक्स की बढ़त

नई दिल्ली साल 2026 में भारतीय बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच एक…

3 hours ago