भोपाल
गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा
प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में आयोजित गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा पर मंगलवार को स्कूलों में गुरु-शिष्य संवाद कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों एवं अतिथियों के साथ संवाद कर शिक्षा, संस्कार, जीवन मूल्यों तथा व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। उमरिया, नरसिंहपुर एवं बालाघाट सहित विभिन्न जिलों के सांदीपनि विद्यालयों में गुरु-शिष्य संवाद के साथ सरस्वती वंदना, गुरु महिमा गीत, सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, पालकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ कार्यक्रमों में सहभागिता की। गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विविध गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में गुरु-शिष्य परंपरा, नैतिक मूल्यों तथा भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना को निरंतर मजबूत किया जा रहा है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव…
रायपुर सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी…
भोपाल सेंटर फॉर रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल स्टाफ परफॉर्मेंस (क्रिस्प) और मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान…
नई दिल्ली केंद्र सरकार ने सरकारी गाड़ियों के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए…
नई दिल्ली देश में जल्द ही प्लास्टिक के नोट चलेंगे. इसकी शुरुआत 10 और 20…
मुंबई आईपीएल के गलियारों में इस समय ट्रेड विंडो को लेकर हलचल तेज है. सबसे…