स्पोर्ट्स

गुजरात और दिल्ली के बीच होगी आज IPL में जंग, जानिए पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज यानि शनिवार को 2 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैप्टिल्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा। दिल्ली और गुजरात के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा और तीन बजे टॉस होगा। दिल्ली की टीम इस समय अच्छी फॉर्म में है और प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है। बता दें कि, दिल्ली ने इस सीजन अब तक 6 मुकाबले खेले है जिसमें पांच मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, गुजरात टाइटंस अंकतालिका में तीसरे पायदान पर है। गुजरात ने छह मुकाबले खेले है जिसमें से चार मैचों में जीत मिली है। वहीं, अगर दोनों ही टीमों के बीच हेड टू हेड मुकाबले देखे तो दिल्ली की टीम यहां बाजी मार रही है। अब तक दोनों ही टीम 5 बार आमने-सामने आई है। लेकिन दिल्ली ने 3 मैच तो गुजरात ने 2 मैच जीते है। वहीं, यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा तो यहां रन बनाना आसान है लेकिन इस सीजन में एक पिच ऐसी भी रही जो काफी स्लों है तो ऐसे में यह महत्तवपूर्ण हो जाता है कि मुकाबला किस पिच पर होगा। हालांकि, मुकाबला दोपहर का है तो ऐसे में अगर लाल मिट्टी की पिच पर आसानी से 200 पन बन सकते है। वहीं, यहां चेज करना आसान रहता है। ऐसे में साफ है कि, टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है। गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शरफेन रदरफोर्ड, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर और मोहम्मद सिराज इम्पैक्ट प्लेयर- प्रसिद्ध कृष्णा दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- जैक फ्रेजर-मैकगर्क/फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और मोहित शर्मा

ये भी पढ़ें:

रजत पाटीदार ने रच दिया इतिहास, सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड तोड़ा

admin

Recent Posts

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

6 minutes ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

57 minutes ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

1 hour ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

2 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

2 hours ago

राशन की दुकान में घुसा जंगली हाथी, चावल की बोरियां फाड़कर खाने लगा

केरल के इडुक्की जिले से इंसानों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष की एक अनोखी…

3 hours ago