खंडवा को बड़ी रेल सौगात, पुणे-जबलपुर साप्ताहिक ट्रेन के ठहराव को मिली मंजूरी

 खंडवा 
लंबे समय से की जा रही मांग के बाद पुणे-जबलपुर साप्ताहिक ट्रेन के खंडवा रेलवे स्टेशन पर ठहराव को मंजूरी मिल गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी। रेलवे विभाग जल्द ही ट्रेन के खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज की तिथि घोषित करेगा। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

इस संबंध में कई बार पत्राचार भी किया गया था
मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल लगातार रेल मंत्री एवं रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से मुलाकात कर पुणे-जबलपुर साप्ताहिक ट्रेन का खंडवा स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में कई बार पत्राचार भी किया गया था। इसके परिणामस्वरूप रेल मंत्रालय ने ट्रेन के खंडवा स्टेशन पर स्टापेज को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

ठहराव से जिले के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी
पुणे-जबलपुर साप्ताहिक ट्रेन के खंडवा में ठहराव से जिले के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों तथा उपचार के लिए पुणे और जबलपुर जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। वर्तमान में इन शहरों के लिए सीधे और सुविधाजनक रेल संपर्क की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

ट्रेन प्रत्येक रविवार रात करीब 7.45 बजे खंडवा से रवाना होगी
जानकारी के अनुसार, ट्रेन प्रत्येक रविवार रात करीब 7.45 बजे खंडवा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 6.25 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन सोमवार को पुणे से सुबह 11.20 बजे रवाना होकर रात करीब 10 बजे खंडवा पहुंचेगी तथा मंगलवार सुबह लगभग छह बजे जबलपुर पहुंचेगी।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

पाकिस्तान पर IMF का दबाव! ₹7 अरब डॉलर के लोन के लिए 174 बदलावों की शर्त

नई दिल्‍ली इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने पाकिस्‍तान को बड़ा झटका दिया है. आईएमएफ ने…

29 minutes ago

दिवाली-दशहरा पर रेलवे की बड़ी सौगात! 102 फेरे चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, आज से बुकिंग शुरू

 नई दिल्‍ली अगर आप दशहरा-दिवाली पर घर जाना चाहते हैं तो भारतीय रेलवे आपके लिए…

37 minutes ago

FD Rule Change: 1 अक्टूबर से बदलेंगे फिक्स्ड डिपॉजिट के नियम

नई दिल्ली  देश में सबसे सुरक्षित निवेशों में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को अहम माना जाता…

59 minutes ago

अलग-अलग PF अकाउंट में जमा है पैसा? ऐसे करें एक जगह ट्रांसफर

 नई दिल्ली नौकरी बदलते ही PF का पैसा भी आपके साथ नई कंपनी में चला…

1 hour ago

ऑपरेशन सिंदूर में PAK पर बरसा था कहर, अब भारतीय ड्रोन पर अमेरिका की नजर

नई दिल्ली युद्ध अभ्यास 2026 के दौरान महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पर स्काईस्ट्राइकर लोइटिरिंग म्यूनिशन…

2 hours ago

भारत-US ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, 90% काम पूरा; कुछ मुद्दे बाकी

 नई दिल्‍ली भारत और अमेरिका के संबंधों में सालो से व्‍यापार सबसे बड़ा अड़चन बना…

2 hours ago