Categories: देश

कांग्रेस ने आम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 11वीं सूची की जारी, अब तक 231 प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान

कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपनी 11वीं सूची जारी की। इसमें पार्टी ने 17 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई। कांग्रेस की ओर से आज ओडिशा के आठ, आंध्र प्रदेश के पांच, बिहार के तीन और पश्चिम बंगाल के एक प्रत्याशी का ऐलान किया। आंध्र प्रदेश की प्रदेशाध्यक्ष वाईएस शर्मिला रेड्डी कडप्पा लोकसभा से चुनाव लड़ेंगी। तारिक अनवर को बिहार के कटिहार से टिकट मिला है। बता दें कि अब तक कांग्रेस 231 लोकसभा प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है।

कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम की 11वीं लिस्ट।

बिहार की तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित
कांग्रेस को बिहार में गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग में 9 सीटें मिली हैं। अभी पार्टी ने इनमें से सिर्फ तीन सीटों किशनगंज, कटिहार और भागलपुर के कैंडिडेट्स का ऐलान किया। कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद को किशनगंज लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। तारिक अनवर को कटिहार से और कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा को भागलपुर से टिकट दिया है। कांग्रेस की ओर से अभी बिहार की 6 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान होना शेष है।

हाई प्रोफाइल सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं
कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री एमएम पल्लम राजू को काकिनाडा से मैदान में उतारा है। पूर्व सांसद संजय भोई को ओडिशा के बारागढ़ से प्रत्याशी बनाने की घोषणा की गई है। संजय भोई इस सीट से 2009 से 2014 तक सांसद रहे थे। पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग सीट से डॉ मुनीश तमांग को उम्मीदवार बनाया गया है। अभी भी पार्टी ने अमेठी और रायबरेली जैसी हाई प्रोफाइल सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

कांग्रेस की 10वीं लिस्ट सोमवार को आई थी
बता दें कि कांग्रेस ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के अपने प्रत्याशियों की दसवीं सूची जारी की थी। पार्टी ने महाराष्ट्र की अकोला सीट, तेलंगाना की वारांगल सीट से अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। अकोला सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के ऐलान के साथ ही महाराष्ट्र में प्रकाश अंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) की पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन की अटकलों पर विराम लग गया। देश की 543 लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल से 1 जून के बीच 7 चरणों में मतदान होगा। नतीजों का ऐलान 4 जून को होगा।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago