जापान के क्यूशू द्वीप पर मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप का केंद्र कुमामोतो क्षेत्र बताया गया है। झटकों के बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए तटीय इलाकों में 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई है।
भूकंप के बाद जापान सरकार ने कुमामोतो के साथ-साथ नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रांतों में भी आपातकालीन चेतावनी जारी की है। इन सभी इलाकों में लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।
अब तक किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन भूकंप से हुए प्रभाव का आकलन कर रहा है, जबकि राहत और बचाव दल पूरी तरह अलर्ट पर हैं। अधिकारी सुनामी की स्थिति पर भी लगातार नजर बनाए हुए हैं।
इसी दौरान चीन के किंघाई (Qinghai) प्रांत में भी 5.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। फिलहाल वहां भी किसी बड़े नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।
जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सभी संबंधित एजेंसियों को तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि प्रभावित क्षेत्रों का जल्द आकलन किया जाए और जरूरतमंद लोगों तक तुरंत सहायता पहुंचाई जाए। सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि लोगों को निकासी, नुकसान और सुरक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। मानव जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया है।
जापान दुनिया के सबसे अधिक भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है। यही वजह है कि यहां का भूकंप और सुनामी चेतावनी सिस्टम दुनिया के सबसे आधुनिक सिस्टमों में गिना जाता है। यह सिस्टम कुछ ही सेकंड में लोगों तक अलर्ट पहुंचा देता है, जिससे समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने में मदद मिलती है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की…
समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम उपक्रम साबित होगा खेल – अरुण साव उप…
दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां…
रावलकोट पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoJK) में स्थानीय चुनावों के पहले चरण के दौरान…
बीजापुर. जिले के उसूर ब्लॉक के पुसबाका और भैरमगढ़ ब्लॉक के मंडेम गांव अब डिजिटल…
नई दिल्ली श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान 28 जुलाई (मंगलवार) को कर…